We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
इलेक्‍ट्रॉनिक प्रेषण सेवाएं

ईसीएस (जमा समाशोधन)
ईसीएस (नामे/शीघ्र)
इलेक्‍ट्रॉनिक निधि अंतरण / वी - प्रेषण योजना
 
दक्ष एवं सुरक्षित ढंग से आपको भुगतान करने और प्राप्तियां स्वीकार करने के लिए विजया बैंक इलेक्ट्रॉनिक प्रेषण सेवाएं प्रदान करता है. ये सेवाएं, अन्य बड़े शहरों के अलावा कोलकाता, चेन्नै, दिल्ली और मुंबई जैसे महा नगरों में उपलब्ध है.

हमारे समस्त ग्राहकों को ईसीएस(जमा) और ईसीएस(नामे/शीघ्र) सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं.
 
ईसीएस (जमा समाशोधन)

अब डाक में विलंब होने का झंझट नहीं होगा, कोई वारंट गुम होने का खतरा नहीं होगा और आपके खाते में प्राप्‍त वारंट जमा करने में कोई विलंब नहीं होगा.

हमारी ईसीएस(जमा) सुविधा के जरिए, कंपनियों और संस्थाओं से आपको देय लाभांश वारंट/ब्याज भुगतान, आपके खाते में नियत तारीख को फौरन और अपने आप जमा होंगे.

इसके लिए आपको ईसीएस के लिए उस कंपनी को जिससे आपको भुगतान मिलने हों, ईसीएस(जमा) का विकल्प देना पड़ेगा जिसमें हमारे पास रखे गए आपके खाते के ब्यौरे दिए जाते हैं जैसे; शाखा का नाम, खाते का प्रकार, खाता संख्या. जिस कंपनी में आपने निवेश किया गया हो उस कंपनी से प्राप्त आपकी लाभांश/ब्याज राशि, ईसीएस(जमा) के जरिए आपके खाते में अपने आप जमा होगी.

यूटीआई, आईसीआईसीआई और टाटा फाइनांस जैसी संस्थाओं ने ईसीएस से लाभांश भुगतान करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. निवेशकर्ता और कंपनी के फ़ायदे देखते हुए उम्‍मीद है अधिक कंपनियां यही रुख अपनाएंगी.
 
ईसीएस (नामे/शीघ्र)

अब बिल का भुगतान करने में प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं होगी और समय बरबाद नहीं होगा तथा वसूली केंद्र तक जाने की नौबत नहीं आएगी.

हमारी ईसीएस (नामे/शीघ्र) सेवा की मदद से आसानी से बिलों का भुगतान किया जा सकेगा. जब कभी बिल आएं, ईसीएस (नामे/शीघ्र) के जरिए अब आपके बिजली, जल और टेलीफोन बिल सीधे आपके खाते में नामे डाले जा सकेंगे.

बस आपको इतना करना होगा कि आप अपनी कंपनी को अपने खाते के ब्यौरे के साथ एक बार विकल्प दें और तदनंतर बिल आपके पास नहीं भेजे जाएंगे बल्कि आपके खाते में सीधे नामे डाले जाएंगे. बस आपको बिल के साथ आवधिक नामे सूचना मिलेगी.

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, आपको अपनी कंपनी के पास एक विकल्प देना पड़ेगा और यह सुनिश्चित होगा कि आपके खाते में बिल रकम की पूर्ति के लिए पर्याप्त रकम रखी जाती है.

मुंबई और चेन्नै में बिजली और टेलीफान बिल का भुगतान करने के लिए ईसीएस (नामे/शीघ्र) का उपयोग किया जा रहा है. यथाशीघ्र यह सेवा सभी प्रमुख शहरों में और शीघ्र ही
बेंगलूर, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में बढ़ाने की आशा है.

उन केंद्रों के नाम जहां ईसीएस सुविधा प्रदान की जा रही है :
मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नै, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलूर, पुणे, कानपुर, नागपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पटना, भुवनेश्र्वर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम.

उन केंद्रों के नाम जहां ईसीएस सुविधा बढ़ाई जाएगी:
लखनऊ, कोईंबत्तूर, अमृतसर, लुधियाना और बड़ौदा.

ईसीएस भुगतान - बचत बैंक खाते से अदत्‍त लौटाए जाने पर हर बार 22/- रु. लिए जाएंगे.अगर सीडी/ओडी खाता से अदत्‍त लौटाए जाने पर हर बार 29/- रु.
 
इलेक्‍ट्रॉनिक निधि अंतरण / वी - प्रेषण योजना

अब आप नीचे उल्लिखित किसी भी शहर से गंतव्य खाते में(अंतर-शहर अथवा अंतर-बैंक खाता) 2,00,000/-रु तक निधि अंतरित कर सकते हैं.

चेक वसूली, मांग ड्राफ़्ट, डाक अंतरण और तार अंतरण जैसी मौजूदा प्रेषण सुविधाओं की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण (ईएफटी) बहुत ही तुरत-फुरत, सुरक्षित और अधिक मुनाफेदार प्रेषण सेवा है.

इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण सुविधा के साथ, आप 2,00,000/-रु तक की रकम का, इस समय इनमें से किसी भी शहर जैसे; मुंबई, दिल्ली, चेन्नै, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलूर, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर नागपुर, तिरुवनंतपुरम में अपने खाते में सीधे अंतरण कर सकते हैं.

इन शहरों में किसी भी बैंक खाते से गंतव्य स्थान में किसी दूसरे बैंक खाते में अंतरण किया जा सकेगा. यह जरूरी नहीं है कि प्रेषक और प्राप्तिकर्ता के उसी बैंक में उनके खाते हों. यह अगले दिन का जमा प्रेषण है जहां प्रेषक पहले दिन रकम प्रेषित कर सकता है और अगले दिन दूसरे शहर में प्राप्तिकर्ता के खाते में रकम जमा हो जाती है.

इस समय, ईएफटी प्रणाली से 27 सरकारी क्षेत्र के बैंकों की 4600 शाखाएं जुड़ी हुई हैं. यह प्रक्रिया मांग ड्राफ़्ट प्रेषण की तरह ही है जहां मांग ड्राफ़्ट प्राप्त न करने की सहूलियत होती है, जहां उसे प्राप्तिकर्ता के पास भेजा जाता है जो उसे अपने बैंक खाते में जमा करता है और स्थानीय समाशोधन के लिए एक दिन इंतजार करना पड़ता है.

ईएफटी के अंतर्गत, प्रेषक के बैंक में किए गए प्रेषण के साथ आवेदन पत्र को 24 घंटे के अंदर दूसरे शहर में प्राप्तिकर्ता के खाते में समाशोधन जाल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रेषित किया जाता है.
रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.