We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
डीपी सेवाएं
 
नैशनल सेक्‍युरिटीस डिपॉसिटरी लि. का निक्षेपागार सहभागी होने के नाते विजया बैंक, नीचे उल्लिखित निक्षेपागार सेवाएं पेश करता है
 
  • खाता खोलना

  • प्रतिभूतियों का अमूर्तीकरण और पुनर्मूर्तीकरण.
  • एनएसडीएल से जुड़े शेयर बाजारों में इलेक्‍ट्रॉनिक तरीके से व्‍यापार का निपटान.
  • बैंक ऋण के प्रति अमूर्त प्रतिभूति को गिरवी/दृष्टिबंधक रखना.
  • सार्वजनिक पूंजी निर्गम में आबंटित प्रतिभूतियों को इलेक्‍ट्रॉनिक तरीके से जमा करना.
  • बोनस, अधिकार जैसे गैर-नकद कंपनी लाभ, इलेक्‍ट्रॉनिक रूप से प्राप्‍त करना.
  • जहां कहीं जरूरी हो, खातों को रोक रखना ताकि खाते में रकम नामे न डाली जाए.
  • अमूर्त खातों के लिए नामांकन सुविधा.
  • पते में, बैंक खाते के ब्‍यौरे में परिवर्तन आदि से जुडी सेवाएं.
  • प्रतिभूतियों का प्रेषण करना.
  • अन्‍य सेवाएं जैसे; ऋण प्रपत्रों को अमूर्त खाते में रखना, स्‍टॉक उधार/उधार सुविधा का लाभ उठाना.
निक्षेपागार में निहित पद्धति और प्रक्रियाओं के वैशिष्‍ट्य

निक्षेपागार की, एक बैंक के साथ तुलना की जा सकती है. निक्षेपागार, निवेशकर्ताओं की प्रतिभूतियों को(जैसे; शेयर, डिबेंचर, बांड, यूनिट आदि) को इलेक्‍ट्रॉनिक रूप से रखता है. प्रतिभूतियों को रखने के अलावा, निक्षेपागार, प्रतिभूतियों का लेन-देन करने की सहूलियत भी प्रदान करता है. निक्षेपागार, निक्षेपागार सहभागियों के जरिए बाजार सहभागियों के साथ संपर्क बनाए रखता है. अपनी प्रतिभूतियां इलेक्‍ट्रॉनिक रूप में रखना चाहनेवाले निवेशकर्ताओं को अमूर्त खाता खोलना पड़ेगा. निवेशकर्ता, कई डीपी के पास खाते खोल सकता है अथवा एक ही डीपी के पास कई खाते खोल सकता है. मूर्त प्रतिभूतियों को इलेक्‍ट्रॉनिक रूप में परिवर्तित करने के लिए, निवेशकर्ता को अमूर्तीकरण की दरख्‍वास्‍त के साथ मूर्त प्रमाणपत्र, अपने डीपी के हवाले करने होंगे. अगर चाहे तो, इलेक्‍ट्रॉनिक रूप में रखी गईं प्रतिभूतियों को मूर्त रूप से परिवर्तित कर सकेगा.

प्रतिभूतियों को अमूर्त रूप से रखने के फ़ायदे :

  • खराब सुपुर्दगी को हटाया जा सकेगा
  • मूर्त प्रमाणपत्रों में निहित सब प्रकार के जोखिम हटाए जा सकेंगे.
  • कोई स्‍टांप शुल्‍क नहीं होगा.
  • प्रतिभूतियों का फौरन अंतरण और पंजीकरण होगा.
  • निपटान तेजी से होगा.
  • खरीदार सुरक्षित होगा.
  • गैर-नकद कंपनी लाभ का वितरण तेजी से होगा.
  • स्थिति के बारे में आवधिक रिपोर्ट मिलेगी.
  • पते, बैंक के ब्‍यौरे में परिवर्तन, प्रेषण आदि से जुडी समस्‍या नहीं रहेगी.
  • नामांकन से जुडी समस्‍या नहीं रहेगी.
  • खातों, फोलियो का अनुकूल समेकन होगा.
1. खाता खोलना

खाता खोलने के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें
अनुबंध - जे - व्‍य क्तियों के लिए
वचन पत्र/अभिस्‍वीकृति पत्र
अनुबंध - के- कंपनियों/समाशोधन सदस्‍यों के लिए
खाता खोलने की सहमति

अमूर्त खाता खोलते समय नीचे उल्लिखित पेश करना होगा

  • पहचान का सबूत
  • निर्धारित खाता खोलने के फार्म के साथ पते का सबूत
  • हाल में निकाला गया पासपोर्ट आकार का फोटो
  • एनएसडीएल द्वारा निर्धारित प्रारूप में, निवेशकर्ता/ओं द्वारा निष्‍पादित क़रारनामा
हिताधिकारी खाते रखनेवाले व्‍यक्ति, नामांकन कर सकते हैं. गैर-व्‍यक्ति नामांकन नहीं कर सकेंगे. सिर्फ व्‍यक्ति ही नामिती हो सकेगा.
 
2. अमूर्तीकरण

  • मूर्त रूप में रखे गए शेयरों/प्रतिभूतियों का इलेक्‍ट्रॉनिक रूप में समान संख्‍या में प्रतिभूतियों में परिवर्तन करने और उसे अपने डीपी के पास निवेशकर्ता के खाते में जमा कराने की प्रक्रिया को अमूर्तीकरण कहा जाता है.
  • सिर्फ उन प्रतिभूतियों का जो अमूर्त खाता धारक के नाम हो और एनएसडीएल में अमूर्तीकरण के लिए स्‍वीकार की गईं प्रतिभूतियों की सूची में हों, अमूर्तीकरण किया जा सकेगा
3. व्‍यापार/निपटान

  • शेयर बाजारों में अमूर्त प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्‍त की प्रक्रिया, मूर्त प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्‍त की तरह होगी
  • अपनी प्रतिभूतियों अपने दलाल के पास देने के बजाए, आप डीपी को अनुदेश दें कि वह, बेचे गए आपके शेयरों/प्रतिभूतियों को आपके खाते में नामे डाले और दलाल के समाशोधन खाते में जमा करे.
  • निवेशकर्ता, डीपी को एक-बारगी अनुदेश दे सकता है कि वह, उसके खाते में प्रतिभूतियां जमा करे अथवा निर्धारित प्रारूप में हर बार अलग-अलग अनुदेश दे सकता है.
  • शेयर बाजार/समाशोधन निगम के दायरे के बाहर किया गया व्‍यापार, बाजार के परे व्‍यापार कहलाएगा. इसमें, आपस में व्‍यापार के कारण, हिताधिकारी के एक खाते से दूसरे खाते में प्रतिभूतियों का अंतरण होता है.
4. कंपनी फ़ायदे

  • निक्षेपागार में, बोनस, अधिकार जैसे गैर-नकद फ़ायदे बांटे जाते हैं और इसके लिए पात्र संख्‍या में शेयर, शेयर धारक के खाते में जमा किए जाते हैं.
  • नकद फ़ायदे, कंपनी अथवा उसके आर एण्‍ड बीसीटीटी एजेंटों द्वारा संभाले जाते है और उसे, निवेशकर्ताओं के खाते में प्रेषित किया जाता है या उसके बैंक खाते में सीधे जमा किया जाता है.
5. अन्‍य मामले

  • हर एक खाता धारक को आवधिक रूप से एक लेन-देन विवरण दिया जाएगा जिसमें किसी निर्दिष्‍ट अवधि के दौरान प्रत्‍येक प्रतिभूति की मौजूदा धारण तथा निक्षेपागार खाते के जरिए किए गए लेन-देन के ब्‍यौरे दिए जाएंगे.
  • अमूर्त प्रतिभूतियों को बैंक/उधारदाता के पास गिरवी रखा जा सकेगा.
अधिक जानकारी के लिए, आप, हमसे अथवा हमारे बैंक की नीचे उल्लिखित शाखाओं में से किसी से भी संपर्क कर कसते हैं.

क्षेत्र शाखा का नाम फोन नं. क्षेत्र शाखा का नाम फोन नं.
अहमदाबाद आश्रम रोड 6588263 हैदराबाद एसीपीबी, हैदराबाद 23402096
  रिलीफ रोड 5352880   एस.डी.रोड, हैदराबाद 27843436
  राजकोट 2240754 कोलकाता एन.एस.रोड 31063399
  सूरत 2321053   पार्क स्‍ट्रीट 31070955
  अलकापुरी 2336163 कोच्‍ची ब्रॉडवे, एर्नाकुलम 2367986
बेंगलूर मेयो हॉल 5594873 लखनऊ हज़रतगंज 3122980
  इंदिरानगर 5252629   कानपुर 2553181
  वणिविलास रोड 6620783   वी.एन.मार्ग, इलाहाबाद 2402647
  जयनगर 6654259 मंगलूर संस्‍थापक शाखा 2428173
  मल्‍लेश्‍वरम 3312743   मंगलूर शहर 2425737
  विजयनगर 3300290 मुंबई कोलाबा 22182546
  इन्‍फैंट्री रोड 2869180   एक्‍सेलसियर 22075320
  आर.सी.रोड 2258504   सांताक्रूज़ 26484549
  रेसिडेंसी रोड 2216667   विले पार्ले 26149380
  ट्रिनिटी सर्कल 5584281   सदाशिवपेट 4478028
चेन्‍नै एग्‍मोर 28554377   नागपुर 2727276
  माउंट रोड 28525231   पणजी-गोवा 2223793
  मूर स्‍ट्रीट 25342655 मैसूर संतेपेट 2430266
  डॉ. नंजप्‍पा रोड, कोइंबत्‍तूर 2236531 विजयवाडा विजयवाडा 2574766
दिल्‍ली बाराखंबा रोड 23722585   गुंटूर 2355293
  डिफेंस कॉलोनी 24623775 प्रधान कार्यालय डी.पी. कक्ष 25590603
  चाँदनी चौक 23860428     25584066
  करोल बाग़ 25712445      
  अनसारी रोड 23262953      
  एससीपीबी, चंडीगढ़ 661965      
  लुधियाना 2742406      

सेवा प्रभार की अनुसूची

पेश की गईं सेवाओं के लिए दर इस प्रकार हैं:

गतिविधि
प्रभार
खाता खोलना कुछ नहीं
वार्षिक रख-रखाव रु.50.00 प्रति तिमाही
रु.50.00 प्रति तिमाही रु.1.50 प्रति आईएसआईएन प्रति माह
अमूर्तीकरण रु.2.00 प्रति प्रमाणपत्र . न्‍यूनतम रु.10.00 प्रति दरख्‍वास्‍त
पुनर्मूर्तीकरण रु.25.00 प्रति प्रमाणपत्र
बाजार से खरीदना बाजार मूल्‍य का 0.02%
न्‍यूनतम रु.10.00 & अधिकतम रु.250.00 प्रति लेन-देन
बाजार में बेचना बाजार मूल्‍य का 0.03%
न्‍यूनतम रु.20.00 & अधिकतम रु.500.00 प्रति लेन-देन
बाजार के परे खरीदना बाजार मूल्‍य 0.02%
न्‍यूनतम रु.10.00 & अधिकतम रु.250.00 प्रति लेन-देन
बाजार के परे बेचना बाजार मूल्‍य का 0.03%
न्‍यूनतम रु.20.00 & अधिकतम रु.500.00 प्रति लेन-देन
विलंब लेन-देन रु.25.00 प्रति लेन-देन + एनएसडीएल प्रभार
गिरवी/दृष्टिबंधक निर्मित करना रु.50.00 प्रति आईएसआईएन
गिरवी/दृष्टिबंधक का पुष्‍टीकरण, बंदर करना और लागू करना रु.25.00 प्रति आईएसआईएन
अतिरिक्‍त लेखा विवरण रु. 5.00 प्रति पृष्‍ठ
प्रतिभूति उधार देना और उधार लेना रु. 50.00 प्रति लेन-देन
चेक वापसी प्रभार रु. 25.00 प्रति चेक
बिल न चुकाने/विलंब से चुकाने पर अतिदेय ब्‍याज पीएलआर + 4%
सेवा कर यथा लागू

अभिरक्षा प्रभार का परिकलन करने के लिए शून्‍य शेषराशि को एक प्रविष्टि की तरह माना जाएगा.
अगर विजया बैंक के पक्ष में गिरवी रखा गया हो तो गिरवी निर्माण प्रभार नहीं लिया जाएगा.
एनएसडीएल के अनुसार प्रतिभूतियों के मूल्‍य का परिकलन किया जाएगा.
साधारण डाक से 30 दिन की नोटिस देकर दरों में परिवर्तन किया जा सकेगा.
बैंक/शाखा में परिचालन खाता न रखनेवाले ग्राहकों को प्रभार के प्रति 1500.00 रु. की पेशगी रकम जमा करानी होगी और उसे हर समय बनाए रखना होगा.
जहां कहीं लागू हो इसके अतिरिक्‍त डाक खर्च/कुरियर प्रभार देना पड़ेगा.

रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.