We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
साधारण अनिवासी (ओएनआर) खाते
         
पात्रता कर संबंधी लाभ
अवधि नामांकन नामांकन
प्रत्यावर्तनीयता ॠण/ओवरड्राफ्ट
सावधि जमाराशि का नवीकरण खाता में परिचालन
 
समय पूर्व आहरण आवेदन फार्म डाउनलोड करें  - एचटीएमएल | पीडीएफ
       
 
पात्रता

अनिवासी भारतीय - यानी भारत के बाहर बसनेवाले भारतीय मूल/नागरिकता के व्‍यक्ति और विदेशी कंपनी निकाय (ओसीबी) यानी उनके स्‍वामित्‍ववाले फर्म/कंपनियां और न्‍यास जिसमें 60% व अधिक ईक्विटी में हिस्सा हो एनआरओ खाते खोलने के लिए पात्र हैं. पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश से भिन्‍न देश के नागरिक भी खाता खोल सकते हैं. खाते, या तो परिचालन बचत बैंक खाते के रूप में या सावधि जमा खाते (संचयी अथवा गैर-संचयी) के रूप में खोले जा सकते हैं.
         
अवधि नामांकन

सावधि जमा खाते, 15 दिन से अधिकतम अधिकतम 10 वर्ष तक की अवधि के लिए खोले जा सकते हैं.
         
प्रत्यावर्तनीयता

  1. प्रत्‍यावर्तन करने के लिए चालू आय पात्र है जैसे; भारत में खातेदार का किराया, लाभांश, पेंशन, ब्‍य ाज आदि, निवल लागू कर.
  2. सभी वास्‍तविक प्रयोजनों के लिए, प्रति कैलेंडर वर्ष एनआरआई/पीआईओ के एनआरओ खाते से निवल लागू कर के समतुल्‍य एक दशलक्ष अमेरिकी डॉलर का प्रेषण किया जा सकेगा.
         
सावधि जमाराशि का नवीकरण

योजना के अधीन सावधि जमाराशि की परिपक्‍वता के बाद अतिरिक्‍त अवधि के लिए नवीकरण किया जा सकता है.
         
समय पूर्व आहरण

बैंक में जिस अवधि के लिए जमाराशि रखी गई हो उस अवधि के लिए लागू दर से 1% कम दर से दंडस्‍वरूप ब्‍याज के अधीन जमाराशि परिपक्‍व होने से पहले आहरण किया जा सकता है.
         
कर संबंधी लाभ

एनआरओ जमाराशियों पर अर्जित ब्‍याज के लिए आय कर देना पड़ेगा और स्रोत पर कर की कटौती की जाएगी.
         
नामांकन

नामांकन सुविधा भी उपलब्‍ध है और निवासियों/अनिवासियों के पक्ष में पंजीकृत किया जा सकता है.
         
ऋण और ओवरड्राफ्ट

कुछ नियमों और शर्तों पर अनिवासियों को ऋण और ओवरड्राफ्ट मंजूर किए जा सकते हैं. कुछ नियमों और शर्तों पर निवासियों को ऋण और ओवरड्राफ्ट मंजूर किए जा सकते हैं.
  1. इन ॠणों का उपयोग इनके लिए न किया जाए -
  2. चिट फंड कारोबार के लिए या
  3. निधि कंपनी के रूप में, या
  4. कृषि या बागान गतिविधियों या स्थावर संपदा कारोबार या
  5. अंतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) में व्यापार
         
खाते में परिचालन

खाते का परिचालन कर स्थानीय भुगतान करने के लिए निवासियों को मुख़्तारनामा दिया जा सकता है.

मुख्तारनामा धारक ऐसा नहीं कर सकेगा:
  1. खाता खोलना.
  2. अनिवासी खातेदार के सिवाए विदेश में निधि का प्रेषण. खातेदार के पक्ष में प्रेषण तभी किया जा सकेगा जब मुख़्तारनामे में निर्दिष्‍ट अधिकार दिया गया हो.
  3. जमाराशि के प्रति उधार.
  4. खाता बंद करना.
रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.