पिछले छह महीने में कम से कम 5,000/-रु. की मासिक शेषराशि रखनेवाले बचत बैंक
खातेदार, रियायती ब्याज दर पर अर्थात्; बैंक की न्यूनतम मूल उधार दर के अधीन, संबंधित योजना के लिए
लागू सामान्य दर से 1.5% कम दर से नीचे उल्लिखित ऋणों में से कोई एक ऋण पा सकेंगे.
घरेलू वस्तुएं/उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं खरीदने के लिए पिछले 6 महीने में औसत
मासिक न्यूनतम शेषराशि के 4 गुना के समतुल्य सावधि ऋण जब कि अधिकतम, 50000/- रु. होगा.
वी - कैश ' अथवा ' वी ' इक्विप ' के तहत ऋण, बशर्ते कि योजनाओं के तहत निर्दिष्ट
पात्रता हासिल हो.
इस योजना के तहत ऋण, परिक्रामी आधार पर भी दिए जाते हैं.