We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
बचत खाता
   
 
 
खाता खोलना
खाता कैसे खोले
खाता खोलने के लिए आवश्‍यक न्‍यूनतम शेषराशि/रकम
चेक बुक
  ब्‍याज
फार्म डाउनलोड करें -
     
खाता खोलना

नीचे उल्लिखित, जिनके बारे में बैंक जानता हो या जिनको ठीक तरह से परिचय कराया गया हो, बचत बैंक खाता खोल सकते हैं.
  • अकेला व्‍यक्ति, अपने नाम से
  • एक से अधिक व्‍यक्ति संयुक्‍त नाम से, संयुक्‍त रूप से सब को अथवा उनमें से किसी एक अथवा एक से अधिक अथवा उत्‍तरजीवी (उत्‍तरजीवियों) को देय.
  • नाबालिग की तरफ से नाबालिग का स्‍वाभाविक अभिभावक अथवा किसी नाबालिग के नाम से कोई भी ऐसा व्‍यक्ति जो सक्षम न्‍यायालय द्वारा नियुक्‍त उसका/उसकी अभिभावक हो. नाबालिग की तरफ से अभिभावक को नाबालिग की जन्‍म तिथि के बारे में एक घोषणा-पत्र पेश करना होगा.
  • 12 वर्ष से अधिक उम्र का नाबालिग, अपने नाम से, जिस मामले में नाबालिग के खाते में अधिकतम शेषराशि सिर्फ 10,000/- रु. तक  सीमित की जाएगी बशर्ते कि नाबालिग, अपनी जन्‍म-तिथि का संतोषजनक सबूत, जैसे स्‍कूल प्रमाणपत्र आदि पेश करे.
  • सचिव, कोषपाल, प्रबंधक अथवा दूसरा विधिवत रूप से गठित कोई क्‍लब, स्‍क ूल, अनाथालय, मंदिर, मस्जिद, चर्च अथवा इसी तरह की अन्‍य धार्मिक/धर्मार्थ संस्‍थाएं अथवा उसके प्राधिकृत अधिकारी बशर्ते कि इन संस्‍थाओं से संबंधित नियम और उप-नियम बैंक को स्‍वीकार्य हों.
  • कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 25 के तहत केंद्र सरकार से लाइसेंस प्राप्‍त कंपनियां और ऐसी संस्‍थाएं जिनको आय कर अधिनियम, 1961 के तहत आय कर नहीं देना पड़ेगा.
 
खाता कैसे खोले

बचत बैंक खाता खोलने के इच्‍छुक व्‍यक्तियों को ग्राहक प्रोफाइल फार्म (II - 504) तथा नमूना हस्‍ताक्षर कार्ड के साथ जमा आवेदन पत्र (II - 426) भर कर उस पर अपने हस्‍त ाक्षर कर पेश करना होगा और साथ ही पासपोर्ट आकार के फोटो की दो प्रतियां पेश करनी होगी, पैन/जीआईआर संख्‍या के ब्‍यौरे अथवा फार्म सं. 60/61, जैसे भी हो, में घोषणा-पत्र पेश करना होगा और बैंक को स्‍व ीकार्य व्‍यक्ति से परिचय कराना होगा.
 
खाता खोलने के लिए आवश्‍यक न्‍यूनतम शेषराशि/रकम

खाता चलाने के लिए बचत बैंक खाता, पूर्णत: कंप्‍यूटरीकृत शाखाओं में 250/-रु. और दूसरी शाखाओं में 100/- रु. की न्‍यूनतम शेषराशि के साथ खोला जा सकता है. यही न्‍यूनतम शेषराशि हमेशा रखनी होगी. अगर चेक बुक दिया गया हो तो संबंधित खाते में न्‍यूनतम शेषराशि, 250/- रु. होनी चाहिए.

रखी जानेवाली न्‍यूनतम शेषराशि यहां इस चार्ट में निर्दिष्‍ट की गई है:
 
कोर बैंकिंग रहित शाखाएं
(सीबीएस रहित)
सीबीएस शाखाएं (चाहे श्रेणी कुछ भी हो)
बचत बैंक खाता ग्रामीण/अर्ध-गनरीय नगरीय/महा नगरीय
चेक बुक के साथ 250/- रु. 500/- रु. 1000/- रु.
चेक बुक के बगैर 100/- रु. 250/- रु. 250/- रु.
विशिष्‍ट श्रेणी के बचत बैंक खाते
(पेंशनर और छात्र)
50/- रु. 50/- रु. 50/- रु.
एटीएम कार्ड धारक
ऊपर उल्लिखित 500/- रु. अथवा चालू खाते के लिए निर्दिष्‍ट न्‍यूनतम रकम, जो भी अधिक हो, रखनी होगी, चाहे शाखा की श्रेणी कुछ भी हो(न्‍यूनतम शेषराशि रखना अनिवार्य है).

अगर बचत बैंक खाते में लगातार एक वर्ष या उससे अधिक समय तक शेषराशि न्‍यूनतम से कम दर्शाए तो शाखा अपने विवेकानुसार ऐसे खाते बंद कर सकती है.

आगे, ऊपर निर्दिष्‍ट न्‍यूनतम शेषराशि न रखने पर, हर बार 12/- रु. का दंड वसूल किया जाएगा.
 
चेक बुक

पिछली बार जारी किए गए चेक बुक से मांग पर्ची पर विधिवत रूप से हस्‍ताक्षर कर पेश करने पर ही चेक बुक जारी किया जाएगा.

हर अर्ध वर्ष में, कुल आहरण अर्थात्; बचत बैक खाते में नामे प्रविष्टि, 50 से अधिक नहीं होनी चाहिए.

जारी किए गए चेक बुक की हिफाजत करना खातेदार की जिम्‍मेदारी है.
 
ब्‍याज

बचत बैंक खाते में, न्‍यूनतम 10/- रु. और उससे अधिक शेषराशि तथा 10/- रु. के गुणजों में प्रत्‍येक खाते में जमा शेषराशि पर महीने की 10 तारीख और अंतिम के बीच न्‍यूनतम मासिक शेषराशि पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित दर से अर्ध-वार्षिक आधार पर ब्‍याज दिया जाता है, बशर्ते कि इस तरह से परिकलित ब्‍याज, 1/- रु. प्रति अर्ध-वर्ष से कम न हो.

प्रत्‍येक वर्ष ब्‍याज का परिकलन, 31 जनवरी और 31 जुलाई को समाप्‍त होनेवाले अर्ध-वर्ष के लिए किया जाएगा और प्रत्‍येक वर्ष क्रमश: 10 फरवरी और 10 अगस्‍त को या उससे पहले प्रत्‍य ेक खाते में जमा किया जाएगा.
रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.