ग्राहक संबंध --> लोक शिकायत
|
|
लोक शिकायत
|
| |
लोक शिकायत |
निवासी भारतीयों को प्रदान की गईं सेवाओं के लिए |
अनिवासी भारतीयों को प्रदान की गईं सेवाओं के लिए |
|
| |
|
लोक शिकायत
|
शिकायत निवारण तंत्र |
ग्राहकों की शिकायतों पर गौर करने तथा ग्राहकों से प्राप्त शिकायतों के निवारण पर
निगरानी रखने के लिए ही, ग्राहक शिकायत निवारण कक्ष खोला गया है जो प्रधान कार्यालय के केंद्रीय
निरीक्षण विभाग से जुडा है. यह विभाग, महा प्रबंधक संभालते हैं जो लोक शिकायत के लिए नोडल अधिकारी हैं.
हमार सभी 17 क्षेत्रों में ग्राहक शिकायत निवारण अनुभाग हैं जिसे क्षेत्रीय प्रबंधक संभालते हैं.
हर महीने 15 तारीख को (अगर 15 तारीख, शनिवार अथवा छुट्टी का दिन हो तो अगले कार्य
दिवस) ग्राहकों की बैठक बुलाई जाती है. इस दिन बैंक के ग्राहक, पूर्व समय लिए बगैर शाखाध्यक्ष, बैंक
के कार्यपालकों से मिल सकते हैं और अपने खातों/बैंकिंग लेन-देन आदि से जुडे मुद्दों पर उनसे चर्चा कर
सकते हैं.
अगर कोई शिकायत हो तो, बैंक के ग्राहक, उसका फौरन निवारण कराने के लिए शाखा प्रबंधक
से मिल सकते हैं. अगर ग्राहक के संतोषपर्यंत शिकायत का निवारण न हो तो, मामला, संबंधित क्षेत्रीय
प्रबंधक के साथ उठाया जा सकता है.
फिर भी शिकायतकर्ता, जवाब से नाखुश हो तो, वह मामले के पूरे ब्यौरे के साथ अपनी
शिकायत, ग्राहकों की शिकायतों पर गौर करनेवाले बैंक के नामोद्दिष्ट नोडल अधिकारी के पास ले जा सकता
है.
उक्त तंत्र/माध्यम समाप्त होने के बाद भी, अगर ग्राहक संतुष्ट न हो तो, वह बैंक
के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को लिख सकता है और इसके बाद भी संतुष्ट न हो तो इनको लिख सकता है:
- लोक शिकायत निदेशालय, भारत सरकार, कैबिनेट सचिवालय, संसद मार्गनिर्देशों, नई दिल्ली 110 001
- भारतीय रिजर्व बैंक ओमबड्समन योजना, 2006 के तहत राज्य की राजधानियों में स्थित बैंकिंग
ओमबड्समन
- उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1085 के तहत जिला उपभोक्ता मंच
गुमनाम शिकायतों पर गौर नहीं किया जाएगा.
ग्राहकों की शिकायतों पर गौर करनेवाले संबंधित क्षेत्राध्यक्षों और साथ ही प्रधान
कार्यालय के नोडल अधिकारी का नाम, पदनाम, पता, टेलीफोन संख्या/फैक्स संख्या, शाखा परिसर में
प्रदर्शित की गई है.
ग्राहक शिकायतों और ग्राहक सेवाओं से संबंधित मामले, इनके साथ उठाए जाएं:
श्री वी. मोहनदास शेट्टी
महा प्रबंधक (निरीक्षण)
लोक शिकायत के लिए नोडल अधिकारी
विजया बैंक
प्रधान कार्यालय
41/2, एम.जी.रोड
बेंगलूर 560 001
टेलीफोन: (कार्यालय) 080 - 25584215, फैक्स 080 - 41134200
(निवास) 080 - 26781911, मोबाइल : 9844230381
ई-मेल: vmohandasshetty@vijayabank.co.in
|
|
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
|
लिखित शिकायत पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर होने
चाहिए और जहां तक हो सके, अनुबंध - ' क ' में निर्दिष्ट प्रारूप में अथवा उससे मिलती-जुलती होनी चाहिए
और उसमें अन्य बातों के साथ इन बातों को स्पष्ट रूप से लिखा गया हो -
(i) शिकायतकर्ता का नाम और पता
(ii)बैंक की उस शाखा या कार्यालय का नाम व पता जिसके खिलाफ शिकायत की गई हो.
(iii)शिकायत उत्पन्न होने की वजह.
|
शिकायत का स्वरूप (प्रारूप) -
डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
|
अगर आपको, हमारी सेवाओं में से किसी के बारे में
कोई निर्दिष्ट जानकारी अथवा स्पष्टीकरण चाहे तो कृपया, प्रधान कार्यालय में हमसे संपर्क करें अथवा
आपके नजदीकी विजया बैंक की शाखा से सीधे संपर्क करें. आपका बैंकिंग आसान बनाने के लिए हमसे जो भी बन
पाएगा करेंगे.
|
|
ग्राहक शिकायतों के लिए : इस पते पर ई-मेल भेजें:
grievance@vijayabank.co.in |
| |
|
निवासी भारतीयों को प्रदान की गई सेवाओं के लिए
|
पते पर ई-मेल भेजें:
customercell@vijayabank.com
साथ ही आप, हमारी शाखाओं में से किसी से भी संपर्क कर सकते हैं. |
| |
|
अनिवासी भारतीयों को प्रदान की गईं सेवाओं के लिए
|
इस पते पर ई-मेल भेजें:
nridivision@vijayabank.com
हेल्पलाइन: अनिवासी जमाराशियों से संबंधित मामलों पर कोई स्पष्टीकरण चाहे तो
अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग प्रभाग में हेल्पलाइन उपलब्ध है.
कोई सेवाल हो तो, इनके नाम से नीचे उल्लिखित पते पर भेजे जाएं:
श्री एस.एन. शिबराया, मुख्य प्रबंधक अथवा
श्री सी. सुधारक हेग्डे, वरिष्ठ प्रबंधक,
विजया बैंक
अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग प्रभाग
41/2, एम.जी.रोड
बेंगलूर 560 001
टेलीफोन: 91 80 5584066 विस्तार: 349 अथवा 348
फैक्स : 91 80 5584142
टेलेक्स : 8452684
ई-मेल:
ibd@vijayabank.co.in |
|
|
|