We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
बैंकर की उचित व्‍यवहार संहिता 2005
 
प्रस्‍तावना

आप जानते हैं कि विजया बैंक, अपने ग्राहकों को उनके फायदेमंद सेवाएं प्रदान करने के लिए मशहूर है. हमारा मानना है कि ग्राहक, हमारी दहलीज पर कदम रखनेवाला एक अहम व्‍यक्ति होता है.

बैंकिंग उद्योग में उदारीकरण के साथ, बैंकों में क्रेडिट कार्ड जारी करने में बाजार का सबसे ज्‍यादा हिस्‍सा बटोरने के लिए दिन-ब-दिन प्रतिस्‍पर्धा बढ़ती जा रही है. इस दौरान संभव है कि बैंक, बैंकिंग नीति को दरकिनार करें. शिकायतें खासकर, सेवा शुल्‍क लगाने, छिपाए गए प्रभारों, टेलीमार्केटर्स से अनचाहे मांगों के रूप में परेशानी, एक्टिवेटेड कार्ड भेजने, बिल्लिंग में विसंगतियों आदि से संबंधित होती हैं.

स्‍वत:विनियम के प्रयोजन के लिए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने सुझाया है कि बाजार के सहभागी, भारतीय बैंक संघ के तत्‍वावधान में आपस में मिलकर उचित व्‍यवहार संहिता बनाने के लिए एक कार्य दल बनाएं. तदनुसार, भारतीय बैंक संघ ने एक कार्य दल बनाया है जिसमें प्रमुख क्रेडिट कार्ड जारी करनेवाले सदस्‍य बैंकों के वरिष्‍ठ कार्यपालक हैं. भारतीय बैंक संघ ने, कार्य दल द्वारा तय की गई ' उचित व्‍यवहार संहिता ' विचारार्थ अपने सदस्‍य बैंकों को भेजी है.

विजया बैंक में, ग्राहकों के फायदेमंद सेवाएं प्रदान करने, भारतीय बैंक संघ द्वारा प्रकट विचारों और सुझावों का अक्षरश: पालन करने की हमारी परंपरा रही है.

हमारा मानना है कि एक संतुष्‍ट ग्राहक, हमारे बैंक के लिए मूल्‍यवान होता है.

भारतीय बैंक संघ से प्राप्‍त क्रेडिट कार्ड परिचालन के लिए ' उचित व्‍यवहार संहिता ' का पाठ, पुस्तिका में पेश किया गया है.

(एम.एस. कपूर)

अध्‍यक्ष व प्रबंध निदेशक

बैंकर की उचित व्‍यवहार संहिता

के लिए

क्रेडिट कार्ड परिचालन

मार्च 2005

(परिशोधित दिसंबर 2005)
 
विजया बैंक
प्रधान कार्यालय, 41/2, एम.जी.रोड, बेंगलूर – 560 001

विषय-सूची


क्रम सं. विषय पृष्‍ठ सं.
1 प्रस्‍तावना 1
2 महत्‍वपूर्ण वायदे 2
3 जानकारी 3
4 टैरिफ़(शुल्‍क/प्रभार/ब्‍याज) 4
5 विपणन के नैतिक सिद्धांत 4
6 क्रेडिट कार्ड/पिन जारी करना 5
7 खाते में परिचालन 5
8 खाते के ब्‍यौरों की गोपनीयता 6
9 देय राशि वसूल करना 7
10 शिकायतों का निवारण 7
11 क्रेडिट कार्ड समाप्‍त करना 8
12 प्रति सूचना और सुझाव 8
 
 
प्रस्‍तावना

  • यह एक स्‍वैच्छिक संहिता, जिसे भारतीय बैंक संघ ने, क्रेडिट कार्ड1 जारी करनेवाले सदस्‍यों/ संस्‍थाओं अथवा उनकी सहयोगी संस्‍थाओं द्वारा अपनाने की सिफ़ारिश की है. अपेक्षा की जाती है कि यह उचित व्‍यवहार संहिता, अलग-अलग ग्राहकों के साथ उनके व्‍यापार में न्‍यूनतम सेवा मानक के रूप में काम करेगी. इस संहिता में, उन बाध्‍यताओं का लेखा-जोखा है जिनको कार्ड जारीकर्ता , क्रेडिट कार्ड जारी करते समय पूरा करने का वचन देते हैं. अपेक्षा की जाती है कि इस संहिता से, क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को अपने अधिकारों के बारे में और अपने हितों का संरक्षण करने के लिए उनकी तरफ से अपनाए जानेवाले उपायों के बारे में जानने में मददगार साबित ेहोगी. इस संहिता को अपनानेवाले कार्ड जारीकर्ता, इस अपने वेबसाइटों पर प्रदर्शित करेंगे और मांगने पर ग्राहकों को उसकी प्रतियां उपलब्‍ध कराएंगे.

  • इस संहिता की प्रसंविदाएं, भारतीय बैंक संघ द्वारा संस्‍तुत और क्रेडिट कार्ड जारी करनेवाले सदस्‍यों/संस्‍थाओं द्वारा अपनाई गई 'बैंकरों की उचित व्‍यवहार संहिता' के अंतर्गत निर्दिष्‍ट प्रसंविदाओं के लिए पूरक होंगी न कि उनके बदले में होगी.

इस संहिता के बारे में
  • एक स्‍वैच्छिक दस्‍तावेज होने के नाते, इस संहिता से प्रतिस्‍पर्धा बढे़गी और ग्राहकों के लाभार्थ उच्‍चतर परिचालन मानक हासिल करने में बाजार के तत्‍वों का हौसला बढाएगी. संहिता में ' आप '(यू) का मतलब है, क्रेडिट कार्ड ग्राहक और ' हम ' का मतलब है, क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता. संहिता के मानक, खंड 2 में उल्लिखित चार महत्‍वपूर्ण वायदों से संबंधित हैं.
  • जब तक अन्‍यथा उल्‍लेख न किया गया हो, इस संहिता के सारे अंश, सारे क्रेडिट कार्ड उत्‍पादों और सेवाओं के लिए लागू होंगे, चाहे हम उसे, काउंटर, फोन, इंटरनेट पर अथवा किसी दूसरे तरीके से उपलब्‍ध कराए.
  • इस संहिता के अंतर्गत निर्दिष्‍ट वायदे, सामान्‍य परिचालन माहौल में लागू होंगे. अपरिहार्य घटना होने पर, हम, इस संहिता के अधीन वायदे पूरे नहीं कर पाएंगे.क्रेडिट कार्ड1, एक प्‍ल ास्टिक कार्ड होता है जिसमें ऐसी ऋण सुविधा होती है कि आप वस्‍तुओं और सेवाओं का भुगतान कर सकेंगे या नकद निकाल सकेंगे.
 
महत्‍वपूर्ण वायदे

वादा करते हैं कि हम:
  • आपके के साथ हमारे सारे व्‍यवहार में निष्‍पक्ष रूप में एवं मुनासिब ढंग से कार्य करेंगे, जिसके तहत
    1. हमारे उत्‍पादों और सेवाओं के लिए और हमारे स्‍टाफ/एजेंटों द्वारा अपनाई जानेवाली प्रक्रियाओं और परिपाटियों में इस संहिता में निर्दिष्‍ट वायदे और मानक पूरे करेंगे
    2. यह देखेंगे कि हमारे उत्‍पादों और सेवाओं के तहत संबंधित कानूनों और विनियमों का पालन किया जाता है.
    3. यह देखेंगे कि आपके साथ हमारा व्‍यवहार, ईमानदारी और पारदर्शिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर होगा.
    4. किसी गैर-कानूनी अथवा अनैतिक उपभोक्‍ता व्‍यवहार नहीं करेंगे.
    क्रेडिट कार्ड-1 ऋण सुविधा के साथ एक प्‍लास्टिक कार्ड है जिससे आप वस्‍तुओं और सेवाओं का भुगतान करने अथवा नकद निकालने के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं.
  • आपको आसानी से समझी जानेवाली भाषा में नीचे उल्लिखित जानकारी देते हुए, यह समझाने में मदद करेंगे कि हमारे क्रेडिट कार्ड उत्‍पाद और सेवाएं, आपके किस काम आएंगी :
    1. आपको कैसे फायदे मिलेंगे
    2. आप ये फायदे कैसे हासिल कर सकते हैं
    3. इसमें वित्‍तीय फायदा कितना होगा
    4. पूछताछ करने के लिए आप किससे और कैसे संपर्क कर सकते हैं.
  • आपके सवालों और शिकायतों पर फुर्ती से और असरदार ढंग से गौर करेंगे, जिसके तहत:
    1. आपको अपनी पूछताछ करने के लिए माध्‍यम पेश करेंगे
    2. आपको ध्‍यान से सुनेंगे
    3. अगर हमारी तरफ से कोई गलती हो तो उसे स्‍वीकार करेंगे
    4. गलतियां सुधारेंगे/आपके सवालों के मुताबिक तब्‍दीलियां करेंगे
    5. आपको अपना जवाब वक्‍त पर देंगे
    6. अगर आप हमारे जवाब से संतुष्‍ट न हों तो आपको बताएंगे कि आप अपनी शिकायत आगे किससे कर सकते हैं
  • हमारे वेबसाइट पर सार्वजनिक पहुंच के लिए इस संहिता को प्रकाशित करेंगे और दरख्‍व ास्‍त करने पर आपको इसकी प्रतियां उपलब्‍ध कराएंगे.
 
जानकारी

(आपकी जरूरत के मुताबिक उत्‍पाद और सेवाएं चुनने में आपकी मदद करने के लिए)
  • इससे पहले कि आप क्रेडिट कार्ड ग्राहक बनें, हम:
    1. लागू शुल्‍क और प्रभार सहित हमारे क्रेडिट कार्ड उत्‍पादों की खासियत बताते हुए आपको जानकारी देंगे.
    2. आपको सलाह देंगे कि आपको क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए हमें आपकी तरफ से कैसी जानकारी/प्रलेखन चाहिए. साथ ही हम आपको सूचित करेंगे कि आपकी पहचान, आपके पते, रोजगार आदि के संबंध में हमें आपसे कैसे दस्‍तावेज और सांविधिक प्राधिकारियों द्वारा निर्दिष्‍ट कोई अन्‍य दस्‍तावेज(उदाहरण के लिए: पीएएन के ब्‍यौरे)चाहिए जिससे कि केवाईसी, अन्‍य कानूनी और विनियामक जरूरतें पूरी की जा सके.
    3. जरूरत समझे जाने पर, आपके निवास और/कारोबार टेलीफोन नंबरों और/अथवा खुद आपके निवास पर आकर और/अथवा इस प्रयोजन के लिए हमारी तरफ से नियुक्‍त एजेंसियों के जरिए कारोबार पते पर क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र में आपने जो ब्‍यौरे दिए हों उनका सत्‍यापन करेंगे.
  • जब आप क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करेंगे, तब हम संबंधित नियमों और शर्तों के बारे में बताएंगे जैसे: शुल्‍क और ब्‍याज, बिल बनाना और भुगतान, नवीकरण और समापन संबंधी प्रक्रियाएं तथा ऐसी अन्‍य जानकारी जो आपको अपना कार्ड इस्‍तेमाल करने के लिए जरूरी हो.
  • हम आपको बताएंगे कि किसी उत्‍पाद/सेवा लेते/उसके लिए आवेदन करते समय उसका जवाब देने में हमें कितना वक्‍त लगेगा.
  • आपके पहले क्रेडिट कार्ड के साथ, आपके क्रेडिट कार्ड के इस्‍तेमाल के संबंध में हम, आपको विस्‍तृत नियमों और शर्तों, लागू ब्‍याज और प्रभार तथा अन्‍य संबंधित जानकारी से परिपूर्ण एक सेवा मार्गदर्शक/सदस्‍य पुस्तिका भेजेंगे.
  • हम आपको सूचित करेंगे कि आप हमसे कैसे संपर्क साध सकते हैं जैसे: संपर्क टेलीफोन संख्‍याएं, डाक का पता, वेबसाइट/ई-मेल का पता, जिससे कि आप, अपनी जरूरत के मुताबिक हमसे संपर्क कर सकें.
  • अगर आप, अपने क्रेडिट कार्ड विवरण में दर्शाया गया कोई लेन-देन पहचान न पाएं तो, हम आपको उसकी और जानकारी देंगे तथा जरूरत पडने पर छह दिन के अंदर प्रलेखी सबूत देंगे. कुछ मामलों में, अगर आपने किसी लेन-देन को प्राधिकृत न किया हो तो हम, आपसे उसकी पुष्टि करने या उसका सबूत पेश करने के लिए कह सकते हैं.
  • अपने सेवा मार्गदर्शक/सदस्‍य पुस्तिका के जरिए हम आपको यह सूचित करेंगे कि आपका कार्ड खो जाने पर/उसका दुरुपयोग होने पर आपको कितना नुकसान होगा.
 
टैरिफ़(शुल्‍क/प्रभार/ब्‍याज)

  • आप, हमारे साझा शुल्‍क और प्रभारों(ब्‍याज दर सहित)की अनुसूची के लिए,
    1. सेवा मार्गदर्शक/सदस्‍य पुस्तिका देख सकते हैं
    2. ग्राहक सेवा संख्‍याओं से संपर्क कर सकते हैं
    3. हमारा वेबसाइट देख सकते हैं अथवा
    4. हमारे नामोद्दिष्‍ट स्‍टाफ से पूछ सकते हैं.
  • ग्राहक बनने के बाद हम आपको, आपके क्रेडिट कार्ड पर लागू ब्‍याज दरों के बारे में जानकारी देंगे और अगर लागू हो तो उसे आपके क्रेडिट कार्ड खाते में प्रभारित करेंगे.
  • अगर जानना चाहे तो हम आपको समझाएंगे कि आपके खाते में ब्‍याज कैसे लगाया जाता है.
हमारे टैरिफ़ में परिवर्तन

हमारे क्रेडिट कार्ड उत्‍पादों पर टैरिफ़(ब्‍याज दर अथवा अन्‍य शुल्‍क/प्रभार)में परिवर्तन होने पर, हम अपने टेलीफोन हेल्‍प लाइन/वेबसाइट में जानकारी को अद्यतन बनाएंगे.

 
विपणन के नैतिक सिद्धांत

क्षेत्रीय कर्मचारी

हमारे बिक्री प्रतिनिधि, कार्ड उत्‍पाद बेचने के लिए आपके पास आने पर अपनी पहचान खुद कराएंगे.

हमने, अपने प्रत्‍यक्ष विक्रेता एजेंटों(डीएसए)के लिए, जिनकी सेवाएं हम क्रेडिट कार्ड उत्‍पाद बेचने के लिए ले सकते हैं, आचरण संहिता निर्धारित की है.

अगर आपसे कोई शिकायत मिले कि हमारे प्रतिनिधि का आचरण अनुचित रहा, तो हम आपकी शिकायत दूर करने के लिए उचित कद उठाएंगे.

टेली मार्केटिंग

अगर हमारे टेलीमार्केटिंग स्‍टाफ/एजेंट, हमारे क्रेडिट कार्ड उत्‍पादों में से कोई उत्‍पाद बेचने के लिए अथवा प्रति बिक्री की पेशकश के साथ आपसे फोन पर संपर्क करें तो, फोन करनेवाला अपनी पहचान कराएगा/कराएगी और आपको बताएगा/बताएगी कि उसने हमारी तरफ से आपको फोन किया है.

न बुलाएं करें रजिस्‍ट्री (डीएनसीआर)
अगर आप चाहे कि हम आपको न बुलाएं, आप, हमारे ग्राहक मदद केंद्र में जाकर अथवा लिखित रूप में अथवा ई-मेल से हम सूचित कर सकते हैं. इस प्रयोजन के लिए रखे गए ' न बुलाएं रजिस्‍टर ' में हम आपका टेलीफोन नंबर दर्ज करेंगे.
 
क्रेडिट कार्ड/पिन जारी करना

  • हम, आपका क्रेडिट कार्ड, सिर्फ आपके उल्लिखित डाक के पते पर, कुरियर/डाक से भेजेंगे. विकल्‍पत: हम आपको, सूचना देकर आपका क्रेडिट कार्ड, आपका बैंकिंग खाता(खाते)रखनेवाली हमारी शाखाओं में आपके हवाले करेंगे.
  • हम डीएक्टिवेटेड(जिसका फौरन इस्‍तेमाला नहीं किया जा सकेगा)कार्ड भी जारी कर सकते हैं और अगर हमें, क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए आपका प्राफाइल ठीक लगा तो ऐसा डीएक्टिवेटेड कार्ड, आपकी रजामंदी मिलने के बाद ही एक्टिव होगा.
  • आबंटित करने पर पिन(वैयक्तिक पहचान संख्‍या)आपको अलग रूप से भेजा जाएगा.
 
खाते में परिचालन

क्रेडिट कार्ड विवरण
  • आपको अपना क्रेडिट कार्ड खाता संभालने में और क्रेडिट कार्ड के जरिए की गई खरीदारी/नकदी आहरण के ब्‍यौरों की जांच-पड़ताल करने में मदद करने की दृष्टि से, हम आपको, या तो मासिक डाक या इंटरनेट के जरिए क्रेडिट कार्ड लेन-देन के ब्‍यौरे पाने की सुविधा पेश करेंगे. क्रेडिट कार्ड विवरण, हर महीने पूर्व निर्धारित तारीख को भेजे जाएंगे और आपको उसकी सूचना दी जाएगी. ब्‍याज लगाना शुरु होने से पहले हम आपको भुगतान करने के लिए बिल भेजने की तारीख से कम से कम एक पखवाड़े का समय देंगे.
  • यह जानकारी न मिलने पर, हम चाहते हैं कि आप हमसे संपर्क करें ताकि हम, ये ब्‍यौरे दोबारा आपके पास भिजवाने की व्‍यवस्‍था कर सकें जिससे कि आप भुगतान कर सकें और अगर कोई भुगतान न करनेवाले हो तो उसकी खास जानकारी वक्‍त पर दे सकें.
  • हम आपको, शुल्‍क और प्रभारों की अनुसूची एवं नियमों तथा शर्तो में परिवर्तन होने पर जानकारी देंगे/अधिसूचित करेंगे. सामान्‍यत: परिवर्तन(ब्‍याज दर और ऐसे परितर्वन जिन्‍हें विनियामक अपेक्षाओं की बदौलत किया गया हो, से भिन्‍न), कम से कम एक महीने की नोटिस देरक भावी प्रभाव से लागू किए जाते हैं.
आपके खाते का संरक्षण करना
  • हम आपको बताएंगे कि आप अपने क्रेडिट कार्ड को दुरुपयोग होने से कैसे बचा सकते हैं.
  • अगर आपका क्रेडिट कार्ड खो गया हो या चुराया गया हो तो या किसी और को आपका पिन या अन्‍य सुरक्षा जानकारी मालूम हो तो हम, आपसे इत्‍तला किए जाने पर, उसका दुरुपयोग होने से रोकने के लिए, लागू विनियमों और कानून के अधीन फोरन कदम उठाएंगे.
हमारी तरफ से गतिविधियों को छानना

हम, अन्‍य पक्षकार एजेंसियों के साथ परिचालन और प्रति बिक्री सहित क्रेडिट कार्ड से जुडी ऐसी गतिवधियों का, जो हम इन प्रयोजनों के लिए उचित समझते हैं, संसाधन करने की इजाजत दे सकते हैं.

 
खाते के ब्‍यौरों की गोपनीयता

  • हम आपकी समस्‍त वैयक्तिक जानकारी निजी एवं गोपनीय समझेंगे(जब आप ग्राहक न रहे तब भी). हम आपके खातों के लेन-देन संबंधी ब्‍यौरे, हमारे समूह के प्रतिष्‍ठानों सहित किसी तीसरे व्‍यक्ति को ज़ाहिर नहीं करेंगे, जब कि नीचे उल्लिखित चार अपवादात्‍मक मामलों में हम ऐसा कर सकते हैं -
    1. अगर कानून की अपेक्षानुसार हमें ऐसी जानकारी देनी पडे़
    2. अगर ऐसी जानकारी जाहिर करना सार्वजनिक के प्रति हमारा कर्तव्‍य हो
    3. अगर हमारे हित में जानकारी देना हमारे लिए जरूरी हो(उदाहरण के लिए: धोखाधडी को रोकने के लिए. लेकिन हम, विपणन के प्रयोजनों के लिए हमारे समूह की अन्‍य कंपनियों संहित किसी दूसरे को आपके अथवा आपके खाते के बारे में (आपके नाम और पते सहित) जानकारी देने का बहाना बनाने के लिए इसका इस्‍त ेमाल नहीं करेंगे.
    4. अगर आप हमसे जानकारी जाहिर करने के लिए कहे या जब अन्‍य वित्‍तीय सेवा उत्‍पाद प्रदान करने के लिए ताल-मेल व्‍यवस्‍था हो जब अगर आपने ऐसी जानकारी हमारे समूह/सहयोगियों/प्रतिष्‍ठानों अथवा कंपनियों को देने की इजाजत दी हो.
    5. अगर ऋण सूचना कंपनी (विनियम)अधिनियम, 2005 के अनुसार ऋण सूचना कंपनी (भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्दिष्‍ट रूप से प्राधिकृत) को ऋण इतिहास/चुकौती इतिहास के बारे में जानकारी देना पड़े.
 
देय राशि वसूल करना

  • देय राशि वसूल करने की हमारे बैंक की नीति, शिष्‍टाचार, निष्‍पक्ष बरताव और समझा-बुझाने के तत्‍वों पर आधारित है. हम, ग्राहकों का भरोसा हासिल करने और दीर्घावधि संबंध कायम करने पर विश्‍वास रखते हैं. देय राशि वसूल करने अथवा/प्रतिभूति का दोबारा कब्‍जा करने के लिए हमारा प्रतिनिधित्‍व करनेवाला हमारा प्राधिकृत स्‍टाफ अथवा कोई व्‍यक्ति, अपनी पहचान खुद कराएगा/ कराएगी और आपके साथ सविनय से पेश आएंगे. हम आपको, देय राशि के बारे में सारी जानकारी देंगे और देय राशि चुकाने के लिए पर्याप्‍त पूर्व सूचना देंगे. हमारे स्‍टाफ/एजेंटों पर, भारतीय बैंक संघ द्वारा जारी देय राशि वसूल करने और प्रतिभूति का दोबारा कब्‍जा करने संबंधी आदर्श संहिता लागू होगी.
 
शिकायतों का निवारण

  • आपकी शिकायतों का आंतरिक रूप से निवारण
    1. हमारे संगठन के अंदर शिकायत निवारण कक्ष/विभाग/केंद्र है. अगर आप श्री एम.एस. गोपीनाथ, शिकायत निवारक अधिकारी हैं. नीचे उल्लिखित पते पर इनसे संपर्क किया जा सकता है:

      श्री एम.एस. गोपीनाथ
      प्रबंधक
      क्रेडिट कार्ड प्रभाग
      विजया बैंक, प्रधान कार्यालय
      9वां तल, 41/2, एम.जी.रोड
      बेंगलूर 560 001.

      फोन : 080 25584066 Ext. 300
      फैक्‍स : 080 25582915
      ई-मेल : ccd@vijayabank.co.in

    2. अगर आप शिकायत करना चाहे तो, हम आपको बताएंगे कि आप ऐसी शिकायत कैसे कर सकते हैं और अगर आप नतीजे से खुश न हो तो आगे क्‍या किया जाए. हमारे स्‍टाफ, आपके सवालों का जवाब देने में मदद करेंगे.
    3. शिकायत संभालने संबंधी हमारी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हमारे वेबसाइट में दी गई है. आपकी शिकायतों का जवाब देने और मामले में आगे बढ़ने की प्रक्रिया आदि के लिए समय सीमा भी वेबसाइट में प्रदर्शित की गई है.
  • हमारे पास शिकायत मिले 30 दिनों के अंदर, अगर आपको हमसे संतोषजनक जवाब न मिले और आप शिकायतों का निवारण करने के लिए दूसरे रास्‍ते अपनाना चाहे तो, आप, बैंकिंग ओमबड्समन योजना 2002 के तहत भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्‍त बैंकिंग ओमबड्समन का सहारा ले सकते हैं.
 
क्रेडिट कार्ड को समाप्‍त करना

  • आप, हमें नोटिस देकर तथा अगर कोई बकाया राशि हो तो उसे चुकाने के बाद हमारे सेवा मार्गदर्शक/सदस्‍य पुस्तिका में निर्धारित हमारी प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना क्रेडिट कार्ड समाप्‍त कर सकते हैं.
  • अगर हमारी राय में, आपने कार्डधारक के करारनामे का उल्‍लंघन किया हो तो हम आपका क्रेडिट कार्ड समाप्‍त कर सकते हैं.
 
प्रति सूचना और सुझाव

  • कृपया, हमारी सेवाओं के बारे में प्रतिसूचचना दें; आपके सुझावों से हम अपनी सेवाओं में सुधार कर सकेंगे.
*********
रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.