|
प्रस्तावना
|
|
आप जानते हैं कि विजया बैंक, अपने ग्राहकों को उनके फायदेमंद सेवाएं प्रदान करने के
लिए मशहूर है. हमारा मानना है कि ग्राहक, हमारी दहलीज पर कदम रखनेवाला एक अहम व्यक्ति होता
है.
|
|
|
बैंकिंग उद्योग में उदारीकरण के साथ, बैंकों में क्रेडिट कार्ड जारी करने में बाजार
का सबसे ज्यादा हिस्सा बटोरने के लिए दिन-ब-दिन प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है. इस दौरान संभव
है कि बैंक, बैंकिंग नीति को दरकिनार करें. आप जानते हैं कि इसी बात को मद्दे नजर रखते हुए और
बैंकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जगाने के इरादे से भारतीय बैंक संघ ने 1973 में
'' आधार नियम और नीति संहिता '' (ग्रेस) अपनाकर बैंकिंग उद्योग में स्वयं अनुशासन की
औपचारिक पद्धति की नींव डाली थी ताकि बैंक, जनता के साथ व्यवहार करते समय एक समान दृष्टिकोण
अपनाएं. ग्रेस के स्थान पर वर्ष 1999 में
'' आईबीए संहिता '' लागू की गई जिसका मकसद था, बैंकों के बीच तथा बैंकों और ग्राहकों
के बीच स्वस्थ संबंध जगाना. आगे, वर्ष 2000 में, भारतीय बैंक संघ ने, ग्राहकों के फायदेमंद उपायों के
तौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लागू किए सिटिजन चार्टर की समीक्षा कर ' मॉडेल सिटिजन चार्टर '
प्रकाशित किया था.
|
|
|
इस संदर्भ में, भारतीय बैंक संघ ने, सदस्य बैंकों से मिली प्रति जानकारी के आधार पर
एक व्यापक
'' बैंकरों की उचित व्यवहार संहिता '' बनाई है जिसे समग्र बैंकिंग प्रणाली को
ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय अपनाना होगा जिससे कि बैंकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा निर्मित हो
और साथ ही ग्राहक सेवा में सुधार हो.
|
|
|
विजया बैंक में, ग्राहकों के फायदेमंद सेवाएं प्रदान करने,
'' बैंकरों की उचित व्यवहार संहिता '' में भारतीय बैंक संघ द्वारा प्रकट विचारों और
सुझावों का अक्षरशः पालन करने की हमारी परंपरा रही है.
|
|
|
हमारा मानना है कि एक संतुष्ट ग्राहक, हमारे बैंक के लिए मूल्यवान होता है.
|
|
|
भारतीय बैंक संघ से प्राप्त
'' बैंकरों की उचित व्यवहार संहिता '' का पाठ, पुस्तिका में पेश किया गया
है.
|
|
(एम.एस. कपूर)
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक
|
|
--------------------------------------------------------------------------------
|
|
|
नोट:
|
|
- पेश की गई जानकारी / ब्यौरे, भारतीय बैंक संघ से प्राप्त '' बैंकरों की उचित व्यवहार संहिता ''
के पाठ के आधार पर है और इसमें परिवर्तन / संशोधन हो सकते हैं.
- इस पुस्तिका को, अधिकार और बाध्यताएं थोपने के लिए एक कानूनी दस्तावेज की तरह न माना जाए. इसका
मकसद है, बैंकरों और ग्राहकों के बीच बेहतर समझ पैदा करना.
- हम, अपने ग्राहकों को विभिन्न किस्म की सेवाएं / सुविधाएं प्रदान करते हैं और प्रत्येक सेवा के
अपने ही नियम और शर्तें हैं.
- अधिक जानकारी के लिए, कृपया लिखें अथवा हमारे शाखा कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय अथवा प्रधान
कार्यालय में पधारें.
|
|
| प्रस्तावना |
- यह एक स्वैच्छिक संहिता है जिसमें, भारतीय बैंक संघ के सदस्य बैंकों के लिए उचित बैंकिंग व्य
वहार के ऐसे मानक तय किए गए हैं जिसे उनको अलग-अलग ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय अपनाना होगा.
इससे आपको दैनंदिन लेन-देन करते समय मूल्यवान मार्गदर्शन मिलेगा. यह संहिता इनके लिए लागू होगी:
- चालू, बचत और दूसरे सभी जमा खाते
- भारतीय रिजर्व बैंक / सरकार के एजेंट के रूप में चलाए गए पेंशन, पीपीएफ खाते आदि.
- बैंकों द्वारा पेश की गईं वसूली और प्रेषण सेवाएं
- ऋण और ओवरड्राफ्ट
- विदेशी मुद्रा सेवाएं
- कार्ड उत्पाद
- हमारे नेटवर्क से पेश किए गए अन्य पक्षकार के उत्पाद
|
| |
एक स्वैच्छिक दस्तावेज होने के नाते, इस संहिता से प्रतिस्पर्धा बढे़गी और
ग्राहकों के लाभार्थ उच्चतर परिचालन मानक हासिल करने में बाजार के तत्वों का हौसला
बढेगा. संहिता में ' आप '(यू) का मतलब है,
ग्राहक और
' हम ' का मतलब है ग्राहक के साथ व्यवहार करनेवाला
बैंक. संहिता के मानक, खंड 2 में उल्लिखित चार महत्वपूर्ण वायदों से संबंधित हैं.
|
|
| |
जब तक अन्यथा उल्लेख न किया गया हो, इस संहिता के सारे अंश, ऊपर सूचीबद्ध तमाम
उत्पादों और सेवाओं के लिए लागू होंगे, चाहे उसे शाखाएं, काउंटर, फोन पर, डाक से, परस्पर सक्रिय
इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिए, इंटरनेट पर अथवा किसी दूसरे तरीके से उपलब्ध करा रही हों.
|
|
| |
इस संहिता के अंतर्गत निर्दिष्ट वायदे, सामान्य परिचालन माहौल में लागू
होंगे.
अपरिहार्य घटना होने पर, हम, इस संहिता के अधीन वायदे पूरे नहीं कर पाएंगे.
|
|
| |
बोल्ड में दर्शाए गए महत्वपूर्ण शब्दों की परिभाएं संहिता के अनुबंध में दी
गई है.
यह संहिता, जब तक अन्यथा सूचित न किया गया हो, 1 जून, 2004 से लागू होगी.
|
|
|
महत्वपूर्ण वायदे
|
आपसे हमारे महत्वपूर्ण वायदे
वादा करते हैं कि हम:
|
|
|
|
|
| जानकारी |
|
आपकी जरूरत के मुताबिक उत्पाद और सेवाएं चुनने में आपकी मदद करेंगे.
|
|
-
इससे पहले कि आप ग्राहक बने, हम :
-
-
आपको जिन सेवाओं और उत्पादों में दिलचस्पी हो उनकी खासियत के बारे में आपको स्प
ष्ट रूप से समझाएंगे.
-
हम किसी भी प्रकार की लेखा सुविधा के बारे में और जो आपकी जरूरत के मुताबिक हो,
आपको जानकारी देंगे.
-
आपको यह बताएंगे कि हमें, कानूनी, विनियामक और आंतरिक नीति संबंधी अपेक्षाओं की
पूर्ति करने के लिए, आपकी पहचान और आपके पते के सबूत के तौर पर हमें आपसे कैसी जानकारी चाहिए.
-
आपके और आपके परिवार के बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगेंगे जिससे कि डेटाबेस
बनाया जा सके. लेकिन अगर आप चाहे तो ही ऐसी जानकारी दे सकते हैं और आपका खोलते समय ऐसी जानकारी देने के
लिए हम आपको मजबूर नहीं करेंगे.
-
अगर हम कई तरह के उत्पाद और सेवाएं पेश करें तो उनके बारे में आपको कई तरह से
समझाएंगे (उदाहरण के लिए: एटीएम के जरिए, इंटरनेट पर, फोन पर, शाखाओं में और इत्यादि) और यह बताएंगे
कि आप उनके बारे में अधिकारी जानकारी कैसे पा सकते हैं.
-
आप जैसी खाता या सेवा चुने, हम आपको बताएंगे कि वह आपके किस काम आएगी.
-
जब आप एक ही खाता अथवा संयुक्त खाता खोलेंगे, हम आपको, आपके अधिकारों और जिम्म
ेदारियों के बारे में जानकारी देंगे.
-
हमारी सिफारिश है कि आप सभी जमा खातों, सुरक्षित अभिरक्षा में रखी गई वस्तुओं और
सुरक्षित जमा कक्ष के मामले में पेश की गई नामांकन सुविधा का फायदा उठाएं.
-
अगर नामांकन न किया गया हो तो हम आपको बताएंगे कि मृतक के नाम हमारे पास रही
जमाराशियों और अन्य आस्तियों को कैसे निपटाया जाता है.
|
|
| ब्याज दर |
-
आप, ब्याज दरों के बारे में, नीचे उल्लिखित में से किसी के जरिए जानकारी पा सकते
हैं:
-
- हमारी शाखाओं लगाई गईं नोटिस देखकर.
- हमारी शाखाओं का फोन लगाकर अथवा हेल्प-लाइन से
- हमारा वेबसाइट देखकर
- हमारे नामोद्दिष्ट स्टाफ/ से पूछताछ कर
-
जब आप ग्राहक बनेंगे, हम, आपको आपके खातों के लिए लागू ब्याज दर के बारे में
जानकारी देंगे और बताएंगे कि हम, आपकी जमाराशियों पर ब्याज कब देंगे और आपके ऋण खातों पर ब्याज कब
लगाया जाएगा. हम आपको हमारे वेबसाइट का पता, हमारी हेल्पलाइन संख्याओं के बारे में जानकारी देंगे और
ऐसे तरीक़ों के बारे में भी बताएंगे जिससे आप ब्याज दरों में परिवर्तन के बारे में पता लगा
सकेंगे.
-
हम, आपको समझाएंगे कि आपके खाते में ब्याज कैसे लगाया जाता है.
|
ब्याज दर में परिवर्तन
|
|
जब, हम अपने उत्पादों पर ब्याज दरों में परिवर्तन करेंगे, तीन कार्य दिवस के
अंदर, अपने टेलीफोन हेल्प-लाइन और हमारे वेबसाइट पर जानकारी अद्यतन बनाएंगे.
|
बचत खातों पर ब्याज
|
|
खाता खोलते समय, हम आपको बताएंगे कि आपकी बचत जमाराशियों पर किस दर से ब्याज
दिया जाता है (जो इस समय भारतीय रिजर्व बैंक से नियंत्रित है), उसका परिकलन कैसे किया जाता है और
आवधिकता क्या है.
|
|
| |
| प्रभार |
-
जब आप ग्राहक बनेंगे, हम आपको पहले से ही आपके चुने गए उत्पादों के लिए लागू
किसी प्रभार के बारे में ब्यौरे देंगे.
-
आप, हमारे प्रभारों के बारे में इस तरह से भी पता लगा सकते हैं:
-
- उस शाखा में जहां आपका खाता हो, हमारे स्टाफ से पूछ सकते हैं
- हमारे हेल्प-लाइन पर फोन कर सकते हैं
- हमारा वेबसाइट देख सकते हैं
-
अगर हम इन प्रभारों में से किसी को बढाएं अथवा नया प्रभार लागू करें तो हम
संशोधित प्रभार लगाने / देय होने के कम से कम 15 दिन पहले आपको अधिसूचित करेंगे.
-
कोई दूसरा उत्पाद अथवा सेवा पेश करने से पहले उससे संबंधित प्रभार के बारे में
और आप जब कभी पूछे, आपको उसकी जानकारी देंगे.
-
एटीएम का इस्तेमाल करने पर कोई प्रभार लिया जाता हो हम आपको उसके बारे में
जानकारी देंगे.
|
|
| नियम और शर्तें |
-
जब आप ग्राहक बनेंगे अथवा पहली बार किसी उत्पाद का उपभोग करेंगे, तब हम, आपकी
मांग के मुताबिक सेवा के संबंधित नियमों और शर्तों के बारे में आपको समझाएंगे.
-
सारे नियम और शर्तें, निष्पक्ष होंगी और उसमें, स्पष्ट रूप से और आसान तथा
समझने लायक भाषा में, आपकी देयताओं एवं बाध्यताओं के बारे में संबंधित अधिकारों का उल्लेख होगा. जहां
कहीं जरूरी हो हम सिर्फ कानूनी अथवा तकनीकी भाषा का प्रयोग करेंगे.
-
नियमों और शर्तों में परिवर्तन
-
जब आप ग्राहक बनेंगे, हम आपको बताएंगे कि नियमों और शर्तों में हुए परिवर्तन के
बारे में हम आपको कैसे जानकारी देंगे/अधिसूचित करेंगे.
-
सामान्यत: परिवर्तन, कम से कम 15 दिन की नोटिस देकर भावी प्रभाव से लागू किए
जाएंगे. अगर परिवर्तन आपके फ़ायदे में न हों तो आप नोटिस की तारीख से 30 दिनों के अंदर किसी भी समय
खाता बंद कर सकते हैं और इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त प्रभार या ब्याज देने की जरूरत नहीं होगी.
-
हमारे उत्पादों (जमाराशि और अग्रिम) पर ब्याज दरों में समय-समय पर हुए परिवर्तन
के बारे में, बैंक की नीति / परिपाटी के अनुसार अधिसूचित किया जाएगा.
|
|
| विज्ञापन और विपणन |
-
हम यह देखेंगे कि विज्ञापन और प्रचार संबंधी सारी सामग्री स्पष्ट है और भ्रामक
नहीं है.
-
हम विपणन के प्रयोजन से, हमारे समूह के दूसरे प्रतिष्ठानों सहित किसी तीसरे
पक्षकार को आपका नाम और पता देते समय आपकी स्पष्ट सहमति लेंगे.
-
हम, आपको सब प्रकार की वित्तीय सेवा संबंधी उत्पादों के बारे में, जिनमें से
कुछ हमारे खुद के उत्पाद हैं और कुछ उत्पाद, हमारे ऐसे समूह/सहयोगी/प्रतिष्ठानों अथवा कंपनियों के
हैं, जिनके साथ हमने ताल-मेल व्यवस्था की है, जानकारी देंगे. लेकिन हम, आपको, ऐसे
समूह/सहयोगी/प्रतिष्ठानों अथवा कंपनियों के बारे में, जिनके साथ हमने ताल-मेल व्यवस्था की है,
जानकारी देंगे. और अगर आप चाहे तो उनके स्टाफ / एजेंटों को उनके उत्पाद बेचने के निदेश देंगे.
|
|
| लेखा परिचालन विवरण |
-
- आपको अपना खाता संभालने में और उसकी प्रविष्टियों की जांच करने में मदद करने की दृष्टि से, हम
आपको, जब तक आपका जिस तरह का खाता हो उसके लिए उचित प्रकार का खाता न हो (ऐसा खाता जिसमें आपको पास बुक
दिया जाता है), नियमित रूप से लेखा विवरण देंगे.
- हम, सामान्य रूप से, आपको, हमारी नीति के अनुसार आवधिक रूप से विवरण देंगे. आपका जिस प्रकार का
खाता हो उसके लिए सामान्यत: जितनी बार लेखा विवरण दिया जाता है उससे अधिक बार लेखा विवरण देने के लिए
हमसे पूछ सकते हैं.
- आप, एटीएम पर अथवा आपके इंटरनेट खाते के जरिए पिछले कुछ लेन-देन भी देख सकेंगे बशर्ते कि हमारे पास
ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हों. अगर आप चाहे तो, हम, आपको लेखा विवरण, ई-मेल से भी भेजेंगे बशर्ते कि ऐसी
सुविधा हमारे पास उपलब्ध हो.
|
समाशोधन चक्र / वसूली सेवाएं
|
-
हम आपको समाशोधन के बारे में बताएंगे और साथ ही यह बताएंगे कि आप अपने वसूली
प्रपत्र पेश करने के बाद पैसा कब निकाल सकते हैं और आपको कब से ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा.
-
भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा मार्गनिर्देशों के अनुसार, पेश किए गए आपके बाहर के
चेकों की प्राप्तियों को आपके खाते में तत्क्षण जमा करेंगे और वसूली के अधीन इन प्रपत्रों की
प्राप्तियों को निकालने की अनुमति देंगे.(इस समय, संतोषजनक ढंग से परिचालन खाते रखनेवाले ग्राहकों के
पेश किए गए 15,000/- रु. तक के प्रपत्रों की प्राप्तियां).
-
भारतीय रिजर्व बैंक के मानदंडों के अनुसार, वसूली में सामान्य अवधि से ज्यादा
विलंब होने पर हम आपको संबंधित धनराशि पर ब्याज देंगे.
|
नकदी लेन-देन
|
|
-
आपको काउंटर से निकलने से पहले नोटों की गिनती कर यह देखना होगा कि वे सही
हैं.
-
नोटों के सामनेवाले हिस्से पर कुछ लिखा न करें और भारतीय रिजर्व बैंक की साफ नोट
संबंधी नीति के तहत यथा अपेक्षित स्टेपल न किए गए / न सिए गए नोटों पेश करें. इससे हमारी बड़ी मदद
होगी.,
|
प्रत्यक्ष नामे और स्थाई अनुदेश
|
|
|
|
जारी किए गए आपके चेक
|
|
-
आपके खाते से प्रदत्त मूल चेक अथवा उनकी प्रतिलिपियां कानून की यथा अपेक्षित
अवधि तक रखेंगे.
-
अगर आपके विवरण में प्रविष्टि पारित करने के बाद उचित अवधि के अंदर, आपके खाते से
प्रदत्त चेक के बारे में विवाद हो तो हम, आपको सबूत के तौर पर चेक अथवा उसकी प्रतिलिपि देंगे.
-
आपको बताएंगे कि हम अदत्त चेक तथा अप्रचलित तारीख (पुराने) के चेक कैसे निपटाते
हैं.
|
सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के एजेंटों के रूप में चलाए गए खाते / पेश की गईं सेवाएं (ऐसा
कारोबार चलाने के लिए प्राधिकृत बैंकों को ही लागू)
|
|
-
पीपीएफ / पेंशन खाते खोलते समय अथवा राहत / भारतीय रिजर्व बैंक के बांडों में
निवेश करते समय, हम, आपको, ऐसे खातों / लेन-देन से संबंधित परिचालन मार्गनिर्देशों के बारे में
समझाएंगे.
|
प्राधिकृत कार्यालयों के जरिए पेश की गईं विदेशी मुद्रा सेवाएं
|
-
आप, जो विदेशी मुद्रा लेन-देन करने जा रहे हों उसके लिए लागू सेवा, विदेशी मुद्रा
दर और प्रभारों के ब्यौरे देंगे. अगर यह संभव न हो तो, हम आपको बताएंगे कि इसका परिकलन कैसे किया जाता
है.div>
-
अगर आप विदेश में मुद्रा अंतरित करना चाहे तो, हम आपको इसे करने का तरीका बताएंगे
और
-
-
सेवाओं का वर्णन करेंगे और यह बताएंगे कि उनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता
है.
-
यह बताएंगे कि विदेश में अंतरित की गई आपकी मुद्रा वहां कब तक पहुंचेगी और अगर
कोई विलंब हुआ हो तो उसकी वजह क्या हैं.
-
विदेशी मुद्रा में परिवर्तित करते समय लागू विदेशी मुद्रा दर
-
कमीशन अथवा प्रभार के, जो आपको देने पड़े, ब्यौरे
-
अगर आपके खाते में विदेश से मुद्रा का अंतरण हो तो, हम आपको प्राप्त मूल रकम के
बारे में और अगर कोई प्रभार लगाया हो तो उसके बारे में बताएंगे. अगर भेजनेवाले से सारे प्रभार अदा करने
की सहमति दी हो तो, आपके खाते में पैसा जमा करते समय हम आपसे कोई प्रभार नहीं लेंगे.
-
आप जब कभी दरख्वास्त करें, हमारी विदेशी मुद्रा सेवाओं से संबंधित विनियामक
अपेक्षाओं अथवा शर्तों के बारे में हम आपको मार्गदर्शित करेंगे.
|
आपके खाते का संरक्षण
|
|
-
हम आपको बताएंगे कि आप अपने खाते कैसे बचा सकते हैं. इस बारे में अधिक जानकारी के
लिए इस संहिता का खंड 11 देखें.
-
अगर आपका चेक बुक, पास बुक अथवा एटीएम / डेबिट कार्ड गुम हुआ हो या चुराया गया हो
अथवा किसी और को आपके पिन अथवा अन्य सुरक्षा जानकारी का पता हो तो आपसे अधिसूचना मिलने पर हम इसका
दुरुपयोग होने से रोकने के लिए फौरन कदम उठाएंगे.
|
|
| कार्ड और पिन |
-
अगर आप चाहे तो ही हम आपके पास कार्ड भेजेंगे या आपके कार्ड की बदली
करेंगे.
-
अगर आप, अपने विवरण में कोई कार्ड लेन-देन पहचान न पाए तो हम आपको अधिक जानकारी
देंगे. कुछ मामलों में, हमें आपसे पुष्टि अथवा सबूत की जरूरत पडेगी कि आपने लेन-देन को प्राधिकृत नहीं
किया था.
-
हम आपको आपका पिन (वैयक्तिक पहचान संख्या) कार्ड के साथ नहीं बल्कि अलग रूप से
देंगे. हम, आपका पिन किसी और को जाहिर नहीं करेंगे.
-
हम, आपको बताएंगे कि आप अपना पिन कैसे चुन सकते हैं अथवा उसे कैसे बदल सकते
हैं.
|
|
| संरक्षण |
|
|
गोपनीयता
|
-
हम आपकी समस्त वैयक्तिक जानकारी निजी एवं गोपनीय समझेंगे(जब आप ग्राहक न रहे तब
भी). हम आपके खातों के लेन-देन संबंधी ब्यौरे, हमारे समूह के प्रतिष्ठानों सहित किसी तीसरे व्यक्ति
को ज़ाहिर नहीं करेंगे, जब कि नीचे उल्लिखित चार अपवादात्मक मामलों में हम ऐसा कर सकते हैं -
-
अगर कानून की अपेक्षानुसार हमें ऐसी जानकारी देनी पडे़
-
अगर ऐसी जानकारी जाहिर करना सार्वजनिक के प्रति हमारा कर्तव्य हो
-
अगर हमारे हित में जानकारी देना हमारे लिए जरूरी हो(उदाहरण के लिए: धोखाधड़ी को
रोकने के लिए. लेकिन हम, विपणन के प्रयोजनों के लिए हमारे समूह की अन्य कंपनियों संहित किसी दूसरे को
आपके अथवा आपके खाते के बारे में (आपके नाम और पते सहित) जानकारी देने का बहाना बनाने के लिए इसका इस्त
ेमाल नहीं करेंगे.
-
अगर आप हमसे जानकारी जाहिर करने के लिए कहे या जब अन्य वित्तीय सेवा उत्पाद
प्रदान करने के लिए ताल-मेल व्यवस्था हो जब अगर आपने ऐसी जानकारी हमारे समूह/सहयोगियों/प्रतिष्ठानों
अथवा कंपनियों को देने की इजाजत दी हो.
-
हमने, सुरक्षा उपाय के तौर पर कडी निगरानी रखने के लिए जहां कहीं सीसीटीवी लगाए
हों, उस बारे में आपको सूचित करेंगे.
|
|
| आप, अपना खाता बचाने के लिए क्या कर सकते हैं |
|
इस खंड में, ऐसी सारी जानकारी दी गई है जिसकी बदौलत आप अपने खाते का दुरुपयोग
होने से बचा सकते हैं.
|
संपर्क साधना
|
|
|
|
अपने खाते की जांच करना
|
|
-
हमारी सिफारिश है कि आप अपने विवरण अथवा पास बुक की नियमित रूप से जांच करें. अगर
कोई प्रविष्टि गलत लगी तो आप हमें यथा शीघ्र बताएं ताकि हम उसमें सुधार कर सकें.
-
अगर हम, आपके खाते के लेन-देन की जांच करना चाहे तो हम चाहते हैं कि आप हमारा और
शामिल करना जरूरी लगे तो पुलिस/अन्य जांच एजेंसियों का साथ दें.
|
देखभाल करना |
|
-
धोखाधड़ी रोकने और आपके खाते बचाने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने चेक बुक, पास
बुक, कार्ड, पिन और अन्य सुरक्षा जानकारी की देखभाल करें. कृपया यह देखें कि आप, नीचे दिए गए नुसख़े
अपनाते हैं:
-
-
चेक बुक और कार्ड को एक साथ न रखें.
-
खाली चेक पर हस्ताक्षर कर ऐसे ही न छोडें.
-
किसी और को आपका कार्ड, पिन, पासवर्ड अथवा अन्य सुरक्षा जानकारी इस्तेमाल करने
न दें.
-
अगर आप अपना पिन बदलें तो अपना नया पिन सोच-समझकर चुनें.
-
हमेशा अपने पिन, पासवर्ड और अन्य सुरक्षा जानकारी के बारे में जानकारी रखें और
जैसे ही नोटिस मिले उसे नष्ट कर दें.
-
अपना पिन, पासवर्ड और अन्य सुरक्षा जानकारी न लिखकर रखें अथवा न ही उसका रेकॉर्ड
रखें.
-
अपना कार्ड, अपनी वैयक्तिक अभिरक्षा में रखने के लिए हमेशा उचित कदम उठाएं और
अपना पिन, पास वर्ड और अन्य सुरक्षा जानकारी, हर समय गुप्त रखें.
-
अपनी कार्ड रसीदें सुरक्षित रखें और उनको सोच-समझकर नष्ट करें.
-
अपने खाते के, पासवर्ड के ब्यौरे अथवा अन्य सुरक्षा जानकारी किसी और को जब तक न
दें जब तक आपको मालूम हो कि वे कौन हैं और ऐसी जानकारी क्यों चाहते हैं.
-
अगर आप अपना चेक डाक से भेज रहे हों तो जिस व्यक्ति के नाम चेक दे रहे हों उसका
नाम स्पष्ट रूप से लिखें. इससे धोखाधड़ी की घटनाएं रोकी जा सकेंगी. हमारा सिफारिश है कि आप पिछले
हिस्से में कार्बन पेपर रखकर ऐसे चेक लिखा करें जिससे कि रासायनिक क्रिया से फेर-बदल न किया जा
सके.
-
-
अगर आप चेक, बैंक खाते में जमा करा रहे हों तो चेक पर खाता धारक का नाम लिखें
(कखग बैंक खाता - अबक). चेक पर न लिखे गए स्थान में एक रेखा खींचें ताकि अनधिकृत व्यक्ति, कोई
अतिरिक्त संख्याएं अथवा नाम न जोड़ सके.
|
इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करते समय एहतियात
|
|
- सीधे हमारा इंटरनेट साइट देखें. किसी दूसरे साइट अथवा ई-मेल से लिंक के जरिए साइट न खोलें और
प्रदर्शित किया गया डोमेन नाम देखें ताकि बेकार वेबसाइट देखने की नौबत न आए.
- आपका पासवर्ड अथवा पिन पूछनेवाले ई-मेल को नजरंदाज करें
- हमारी सलाह है कि आप, हमारा इंटरनेट बैंकिंग साइट खोलने के लिए साइबर केफे/शेर किए गए पीसी का इस्त
ेमाल न करें.
- हमारी सलाह है कि आप अपना पीसी, नवीनतम एंटी-वाइरस
सॉफ्टवेयर से नियमित रूप से अद्यतन बनाएं. आपके पीसी को और इंटरनेट पर बाहरवालों से अपनी विषय-वस्तु
बचाने के लिए उचित फायरवॉल संस्थापित करना एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय होगा.
|
अगर आप, अपना चेक बुक, पास बुक अथवा कार्ड खो दें या आपके पिन का किसी और को पता लगे तो क्या
करना चाहिए
|
|
|
|