We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
विजया क्रेडिट प्‍लैटिनम कार्ड
     
 
   
   
   
विजया प्‍लैटिनम क्रेडिट कार्ड के वैशिष्‍ट्य इस प्रकार हैं
शुल्‍क और अन्‍य प्रभार
पात्रता मानदंड
अन्‍य शर्तें



1.विजया प्‍लैटिनम क्रेडिट कार्ड के वैशिष्‍ट्य इस प्रकार हैं

  • कार्ड, ती वर्ष तक विधिमान्‍य होगा
  • विजया प्‍लैटिनम क्रेडिट कार्ड, एक देशी मास्‍टरकार्ड है जो सिर्फ भारत और नेपाल में विधिमान्‍य है.
  • क्‍लॉसिक कार्ड, पहले तीन वर्ष के लिए निशुक्‍ल जारी किए जाएंगे अर्थात्; 300/- रु. का प्रवेश शुल्‍क और 300/- रु. का पेशगी वार्षिक अभिदान शुल्‍क माफ किया जाएगा.
  • विजया प्‍लैटिनम क्रेडिट कार्ड के लिए लॉयल्‍टी पाइंट नहीं मिलेंगे.
  • परिवर्ती ऋण लेनेवाले कार्ड धारक को 50 दिन तक निशुल्‍क ऋण मिलेगा.
  • कार्ड सीमा के 50% तक और अधिकतम 25000/- तक तत्‍क्षण नकद आहरण की सुविधा.
  • गुप्‍त वैयक्तिक पहचान संख्‍या (पिन) का इस्‍तेमाल करते हुए आपस में जुडे हुए एटीएम से नकद आहरण की सुविधा.
  • पहले दो साल के लिए, ऐड ऑन कार्ड, कार्ड धारक के माता-पिता/पति/पत्‍नी/18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्‍चों को जारी किए जाते हैं. हैं.
  • परिक्रामी ऋण सुविधा के सहारे क़िस्तों में मासिक बिल चुकाने का विकल्‍प हैं. कार्ड धारक, न्‍यूनतम 5% के साथ अलग-अलग प्रतिशत में किस्‍तों में मासिक बिलों की चुकौती, कर सकेंगे. कार्ड धारक को, प्रतिशत में परिवर्तन करने अथवा किसी भी समय एकमुश्‍त भुगतान करने की सहूलियत है.
  • क्‍लॉसिक कार्ड, दुनिया-भर में 22 दश लक्ष व्‍यापा‍री केंद्रों और भार में 1 लाख व्‍यापारी केंद्रों में स्‍वीकार किए जाते हैं.
  • कार्ड धारकों को हर हफ़्ते और बिल्लिंग के दन, ई-मेल के जरिए क्रेडिट कार्ड के लेन-देन निशुल्‍क भेजे जाते हैं.
  • कार्ड खो जाने पर उसका कपटपूर्ण तरीके से इस्‍तेमाल करने पर, बैंक को, गुम हुए कार्ड की सूचना की तारीख के बाद किए गए लेन-देन के लिए, हमारे कार्ड धारकों को बीमा रक्षा प्रदान की जाती है.
  • कार्ड धारक को, सड़क / रेल दुर्घटना से मृत्‍यु होने पर 1 लाख रु. तक और हवाई जहाज की दुर्घटना में मृत्‍यु होने पर 2 लाख रु. तक 24 घंटे वैयक्तिक दुर्घटना बीमा रक्षा प्रदान की जाती है बशर्ते कि कार्ड धारक ने, पिछले 12 महीने में कम से कम 10,000/- रु. का लेन-देन किया हो.
  • हमारी शाखा में रखे गए कार्ड धारक के परिचालन में मासिक बिलों की रकम को सीधे नामे डाला जाएगा.
2. शुल्‍क और अन्‍य प्रभार

  • विजया प्‍लैटिनम जयंती कार्ड, पहले तीन वर्ष के लिए निशुक्‍ल जारी किया जाएगा.
  • क्रेडिट कार्ड के नवीकरण की सूचना 60 दिन पहले दी जाएगी. शाखाएं, कार्ड धारक से वैयक्तिक मिलकर सहमति अथवा असहमति प्राप्‍त करेंगे.
  • कार्ड का नवीकरण होने और शुल्‍क लगाने के बाद, उसे न रद्द किया जा सकेगा न ही शुल्‍क लौटाया जाएगा.
  • क्‍लॉसिक कार्ड के लिए पेशगी तौर पर 300/- रु. का शुल्‍क लिया जाता है और चौथे वर्ष से आगे वार्षिक अभिदान शुल्‍क लिया जाएगा.
  • यथा लागू दूसरे प्रभार लिए जाएंगे जैसे; हॉटलिस्‍ट में रखने के लिए प्रभार, प्रतिस्‍थापन प्रभार, डुप्लिकेट विवरण प्रभार आदि.
  • सभी प्रभारों पर विद्यमान दर से सेवा कर लिया जाएगा.
3. पात्रता संबंधी मानदंड

  • हमारे बैंक का खातेदार और
  • वेतन-भोगियों के लिए न्‍यूनतम कुल आय 60000/- रु. प्र.व. और स्‍व-नियोजित व्‍यक्तियों के लिए 50000/- रु. प्र.व.
    अथवा
    दो वर्ष और उससे अधिक समय तक 50000/- रु. की सावधि जमाराशि
    अथवा
    2 लाख रु. और उससे अधिक ऋण सुविधा का संतोषजनक ढंग से इस्‍तेमाल किया जा रहा हो.
    अथवा
    कम से कम पिछले 6 महीने से बचत बैंक खाते में औसत शेषराशि 50000/- रु. हो.
4. अन्‍य शर्तें

विजया प्‍लैटिनम क्रेडिट कार्ड, स्‍टाफ सदस्‍यों और कंपनियों को जारी नहीं किया जा सकेगा.

स्‍टैंडर्ड क्‍लॉसिक देशी कार्ड जारी करने के लिए लागू दूसरे सभी नियम और शर्तें, विजया प्‍लैटिनम क्रेडिट कार्ड के लिए भी लागू होंगी.

  -*-*-*-*--*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.