We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
वीसा डेबिट कार्ड
   
  वैशिष्‍ट्य
  पात्रता संबंधी मानदंड
  विधिमान्‍यता
  नवीकरण
  प्रभारों की अनुसूची
  हमारे क्रेडिट कार्डों के अन्‍य वैशिष्‍ट्य
  फोटोकार्ड फार्म के लिए डाउनलोड करें doc | पीडीएफ
  परिक्रामी ऋण विकल्‍प फार्म के लिए डाउनलोड करें doc | पीडीएफ
 
विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड
विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड, कोर बैंकिंग समाधान देनेवाली शाखाओं के खातेदारों को हमारे बैंक से जारी किया गया वीसा इंटरनैशनल डेबिट कार्ड है जिसका व्‍यापारी प्रतिष्‍ठानों और स्‍व -चालित

विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड, वीसा इंटरनैशनल के सहयोग से

विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड, विजया बैंक के सभी एटीएम में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा. भारत में और विदेश में किसी भी बैंक के नेटवर्क से जुडे हुए वीसा एटीएम में भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा. यह कार्ड, व्‍यापक रूप से स्‍वीकार किया जाता है यानी; भारत में 2,49,000 और दुनिया-भर में 25.17 दश लक्ष से अधिक व्‍यापारी प्रतिष्‍ठानों में.
 
वैशिष्‍ट्य

विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड के वैशिष्‍ट्य इस प्रकार हें
लेन-देन की सीमा
क्रम सं. सुविधाएं अधिकतम सीमा (खाते में शेषराशि होने पर)
1. एटीएम से प्रतिदिन नकद आहरण सीमा देशी/अंतर्राष्ट्रीय
अथवा
इलेक्‍ट्रॉनिक कार्ड स्वाइप करनेवाली शाखा में नकद आहरण, प्रति दिन सीमा
Rs.15,000/-
2. व्यापारी लेनदेन के लिए प्रति दिन सीमा देशी/अंतर्राष्ट्रीय
Rs.25,000/-
3. प्रति दिन लेन-देन की संख्या (वित्तीय) 10
 
पात्रता संबंधी मानदंड

विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड, कोर बैंकिंग शाखाओं (सीबीएस) में संतोषजनक ढंग से बचत बैंक/चालू खाते चलानेवाले सभी वयस्‍क व्‍यक्तियों, संयुक्‍त खातेदारों और एनआरई खातेदारों को जारी किए जाएंगे.
ग्राहकों के प्रकार पात्रता संबंधी मानदंड
क) अलग-अलग व्‍यक्ति
हमारी कोर बैंकिंग शाखाओं (सीबीएस) में से किसी में संतोषजनक ढंग से बचत बैंक/चालू खाते (एनआरई खातों सहित) चलानेवाले सभी वयस्‍क व्‍यक्ति
अगर चालू खाते, स्‍वाम्‍य प्रतिष्‍ठानों के नाम हों तो डेबिट कार्ड, मालिक के वैयक्तिक नाम से जारी किए जाएंगे.
) संयुक्‍त खाते
किसी एक उत्‍तरजीवी अथवा उत्‍तरजीवियों द्वारा चलाए गए संयुक्त खातों के मामले में, अकेले खाता चलाने के लिए प्राधिकृत किसी एक अथवा एक से अधिक अथवा सभी संयुक्‍त खातेदारों को डेबिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं.
अगर डेबिट कार्ड, संयुक्‍त खातेदारों को जारी करने पड़े तो, डेबिट कार्ड आवेदन पत्र पर आवेदक के हस्‍ताक्षर
के अलावा, दूसरे संयुक्‍त खातेदारों के हस्‍ताक्षर भी लेने पडेंगे.
 
विधिमान्‍यता

विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड, हमारे बैंक के एटीएम, दूसरे बैंक के एटीएम, वीसा एटीएम और भारत तथा विदेश में व्‍यापारी प्रतिष्‍ठानों में वैध है. भारत, नेपाल और भूतान में व्‍य ापारी प्रतिष्‍ठानों में विदेशी मुद्रा में भुगतान करने के लिए विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड का इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड, कार्ड पर सूचित महीने के अंतिम कार्य दिवस तक विधिमान्‍य होगा.

जिस महीने में कार्ड जारी किया गया हो उस महीने के अंतिम दिवस से पाँच वर्ष तक कार्ड विधिमान्‍/ / / / / / य होगा.
 
नवीकरण

विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड का 5 वर्ष के बाद नवीकरण किया जाएगा. डेबिट कार्ड, इंटरनेट पर जारी नहीं किए जा सकेंगे. कृपया नोट करें कि विजया ग्‍लोबल डेबिट-सह-एटीएम कार्ड, इंटरनेट पर लेन-देन करने के लिए सक्षम नहीं है.
 
प्रभारों की अनुसूची

कार्ड शुल्‍क
प्रविष्टि शुल्क बिना फोटो - निःशुल्क
फोटोकार्ड - रु.100/-
दूसरे कार्ड वर्ष से अग्रिम तिमाही शुल्क रु.25/-
कार्ड हॉटलिस्ट करने के लिए रु.50/-
बदली कार्ड के लिए रु.100/-
पिन पुनः प्राप्त करने के लिए रु.25/- प्रति अनुरोध
रद्द करने के प्रभार (पहले कार्ड वर्ष में
रद्द करने पर लागू होगा)
रु.25/-
रु.100/-
 
लेन-देन प्रभार
विजया बैंक के एटीएम से नकद आहरण और खाते में शेषराशि की पूछताछ/ संक्षिप्त विवरण/पिन परिवर्तन निःशुल्क
कार्ड स्वाइप करनेवाली हमारी शाखा में आहरण निःशुल्क
भारत में अन्य बैंक के वीसा एटीएम
नकद खाता शेषराशि पूछताछ

रु.50/- प्रति लेनदेन
रु.15/- प्रति पूछताछ
विदेशों में अन्य बैंकों के वीसा एटीएम
नकद खाता शेषराशि पूछताछ

रु.125/- प्रति लेनदेन
रु.25/- प्रति पूछताछ

दूसरे बैंक के एटीएम में लेन-देन नकारने पर रु.15/- प्रति लेन-देन
 
अन्‍य प्रभार
अधिभार रेलवे/पेट्रोल पंपों में लेन-देन पर 2.50% या रु.10/-, जो भी अधिक हो
चार्ज स्लिप की प्रति के लिए प्रभार
हमारी व्यापारियों के पास लेन-देन के लिए
अन्य बैंक के व्यापारियों के पास लेन-देन के लिए
रु.100/-
रु.100/- की न्यूनतम राशि के साथ वास्तविक व्यय

नोट : उपरोक्त के साथ-साथ सेवा कर, यदि लागू हो तो निर्धारित दर पर प्रभारित किया जाएगा. यहां उल्लिखित शुल्क/प्रभार/सीमाएं संप्रति लागू दरों पर हैं और इनमें बैंक द्वारा समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है.

*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-**-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-**-**-*-*-*
रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.