We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   ब्‍याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
कृषि
 
विजया बैंक का सपना - हर किसान भाई अपना
कृषि समुदाय का हाथ बँटाना
 
 

14.08.2004 को विजया बैंक - निडघट्टा शाखा का दौरा करते समय माननीय केंद्रीय वित्‍त मंत्री, किसानों के साथ बातचीत करते हुए देखे जा सकते हैं

 
बैंक के वायदे

  1. बैंक, 2004-05 के लिए विशेष कृषि ऋण योजना के तहत 2003-04 के मुकाबले 30% की वृद्धि दर हासिल करना चाहता है.
  2. प्रत्‍येक ग्रामीण और अर्ध-नगरीय शाखा को कम से कम इस हद तक वित्‍तीय सहायता देगी:
    क. चालू वर्ष के दौरान 100 नए किसान
    ख. कृषि के तहत 2 से 3 निवेश परियोजनाएं जैसे; बागान, बागबानी, मछली पालन, जैव कृषि, लघु सिंचाई (टपकन/छिड़काव सिंचाई), संबंधित गतिविधियां आदि.
  3. 50000 रु. तक के कृषि ऋणों के लिए संपार्श्विक प्रतिभूति की जरूरत नहीं होगी और मार्जिन नहीं होगा.
  4. कृषि प्रयोजनों के लिए भूमि की खरीदारी के लिए वित्‍तीय सहायता सहित लघु और सीमांत किसानों को उधार देने पर बल दिया जाएगा.
  5. ऐग्रि-क्लिनिक और कृषि कारोबार केंद्रों का वित्‍तपोषण करने पर बल दिया जाएगा - ऐग्रि-क्लिनिक और कृषि कारोबार केंद्रों के लिए 5 लाख रु. तक के कृषि ऋणों के लिए संपार्श्विक प्रतिभूति की जरूरत नहीं होगी और मार्जिन नहीं होगा.
  6. कृषि निर्यात अंचल (एईज़ड्) के तहत परियोजनाओं के लिए उधार देने पर विशेष बल दिया जाएगा.
 
फार्म ऋणों पर ब्‍याज दर

(1.09.2006 से)
ऋण राशि ब्‍याज दर
50,000/- रु. तक के ऋण 8. 00 %
50,000/- रु. से अधिक और 2 लाख रु. तक के ऋण 9.00 %
2 लाख रु. से अधिक और 50 लाख रु. तक के ऋण 11.00 %
50 लाख रु. से अधिक ऋण 12.00 %
 
विजया किसान कार्ड योजना *

Vijaya Bank Internet Vijaya Bank Internet Vijaya Bank Internet
  • फसल उत्‍पादन की तमाम ज़रूरतें पूरी होंगी.
  • कोई न्‍यूनतम सीमा नहीं है, उच्‍चतर सीमा, उगाए गए फ़सलों और उसके क्षेत्रफल पर आधारित होगी.
  • संबंधित गतिविधियों के प्रति कार्यकारी पूंजीगत आवश्‍यकताओं पर विचार किया जाएगा.
  • हमारे किसान कार्ड से, कटाई के बाद/विविध कृषि खर्च/उपभोग ज़रूरतों की पूर्ति होगी.
  • प्रलेखन की पुनरावृत्ति नहीं होगी - इसलिए कोई झंझट नहीं होगा और किसानों के लिए अनुकूल है.
  • खाद/उर्वरक/पशुधन/अन्‍य कृषि निविष्टियों की खरीदारी के लिए स्‍टांप सहित रसीद की जरूरत नहीं होगी.
  • निश्चित की गईं मौसमी उप-सीमाओं के अंदर रकम जमा करने और निकालने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.
  • कार्ड सीमा, 3 वर्ष तक विधिमान्‍य होगी.
  • सारे किसान कार्ड धारकों को 50000/- रु. तक वैयक्तिक दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा रक्षा प्रदान की जाएगी. 15 रु. के वार्षिक प्रीमियम में से बैंक, 10 रु. प्रति उधारकर्ता देगा.
  • जमा शेषराशि भी रखी जा सकती है; ऐसी शेषराशि पर बचत बैंक खाते के लिए लागू दर से ब्‍याज दिया जाएगा.
*शर्तें लागू होंगी
 
Financing Farmers for Purchase of Tractors*

Vijaya Bank Internet
  • बैंक ने प्रमुख ट्रैक्‍टर निर्माताओं के साथ ताल-मेल व्‍यवस्‍था की है.
  • ताल-मेल व्‍यवस्‍था के तहत, किसानों को बहुत सारी रियायतें मिलेंगी जैसे;
    1. ब्‍याज दर में 0.50% तक कटौती.
    2. मार्जिन में 5% तक कटौती.
    3. 4 एकड़ के जोत क्षेत्र में छूट.
    4. कीमत में कमी.
    5. 9 वर्ष से अधिक अवधि तक चुकौती.
*शर्तें लागू होंगी
Vijaya Bank Internet
 
ग्रामीण विकास की तरफ उठाए गए दूसरे कदम

बैंक ने इनकी स्‍थापना की है
  • कर्नाटक राज्‍य के मंड्या और हावेरी में विजया बैंक स्‍व-रोजगार प्रशिक्षण संस्‍थान.
  • मंगलूर में विजया ग्रामीण विकास प्रतिष्‍ठान.
 
बैंक, किसानों के लिए इस प्रकार के राहत उपाय लागू कर रहा है *

विपत्ति में पड़े (अर्थात्; प्राकृतिक विपदा से ग्रस्‍त) किसानों के कृषि ऋण खातों का पुनर्निर्माण किया जाएगा
  • 31.03.2004 तक के फसल ऋणों को सावधि ऋण में परिवर्तित किया जाएगा.
  • सावधि ऋणों की अतिदेय क़िस्तों और साथ ही पहले से ही पुनर्रचित ऋणों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा.
  • पुनर्रचित ऋणों को 2 वर्ष की ऋण स्‍थगन अवधि के साथ 5 वर्ष में चुकाना होगा.
बोझ तले दबे किसानों के मामले में (अर्थात्; प्राकृतिक विपदाओं से भिन्‍न वजह से प्रभावित) ऋण खातों का पुनर्निर्माण किया जाएगा
  • अतिदेय रकम का कम से कम 20% से 30%, किसानों को चुकाना होगा.
  • शेष रकम की चुकौती अवधि का पुनर्निर्धारण कर, आवश्‍यकता आधारित ऋण स्‍थगन अवधि के साथ 5 वर्ष निश्चित किया जाएगा.
किसानों की पात्र ऋणों की पुनर्निर्माण करने के बाद, नए सिरे से ऋण दिए जाएंगे. लघु ओर सीमांत किसानों के लिए एक-बारगी समझौता योजना लागू है.
  • समझौते से तय हुई रकम, एकमुश्‍त में अदा करनी होगी.
  • अगर एकमुश्त रकम अदा करना संभव न हो तो, समझौते से तय हुई रकम का 25%, एक महीने के अंदर और शेष रकम, बैंक द्वारा निर्दिष्‍ट समय के अंदर चुकाना होगा.
*शर्तें लागू होंगी.
 
एसएचजी - बैंक संयोजन

स्‍व-सहाय दलों का वित्‍तपोषण, बैंक का एक दबाववाला क्षेत्र है.
बैंक ने अब तक कुल मिलाकर 9460 स्‍व-सहाय दलों को वित्‍तपोषित किया है.
बैंक, चालू वर्ष के दौरान स्‍व-सहाय दलों को काफी बड़े पैमाने पर ऋण से जोड़ना चाहता है.
 
शिकायतों का निपटान

हमारी शाखाओं से आपकी जरूरतें/आवश्‍यकताएं पूरी करने में कोई कठिनाई हो तो कृपया क्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क करें:
श्री दयानंद भंडारी अमहदाबाद क्षेत्र फोन: 079-26302567
श्री टी. दिवाकर हेग्‍डे बेंगलूर क्षेत्र फोन: 080-25584691
श्री नवीन कुमार हेग्‍डे के. चंडीगढ क्षेत्र फोन: 0172-2745236
श्री एच. विट्ठलदास शेट्टी चेन्‍नै क्षेत्र फोन: 044-28554008
श्री डी. पूवप्‍पा दिल्‍ली क्षेत्र फोन: 011-23716806
श्री एम. राम अड्यंतया गुवाहाटी क्षेत्र फोन: 0361-2542755
श्री दिनेशचंद्र हेग्‍डे हुब्‍ली क्षेत्र फोन: 0836-2366303
श्री ए. सतीश हेग्‍डे हैदराबाद क्षेत्र फोन: 040-23242464
श्री बी.ए. उल्‍लास रै कोच्‍ची क्षेत्र फोन: 0484-2372515
श्री प्रकाशचंद्र हेग्‍डे ए. कोलकाता क्षेत्र फोन: 033-22262910
श्री के. सदानंद हेग्‍डे लखनऊ क्षेत्र फोन: 0522-2349611
श्री वसंत कुमार शेट्टी जी. मंगलूर क्षेत्र फोन: 0824-2442901
श्री जयराम शेट्टी एस. मुंबई क्षेत्र फोन: 022-26615521
श्री एस. उदय शेट्टी मैसूर क्षेत्र फोन: 0821-2529524
श्री पी. सतीश शेट्टी शिमोगा क्षेत्र फोन: 08182- 251202
श्री संतोष कुमार शर्वेगार उडुपि क्षेत्र फोन: 0820-2533880
श्री सदानंद हेग्‍डे एम. विजयावाडा क्षेत्र फोन: 0866-2433773
इनसे संपर्क करने के बाद भी आप संतुष्‍ट न हो तो आप इनसे संपर्क कर सकते हैं:

श्री हरिप्रकाश शेट्टी
महा प्रबंधक, ऋण (परिचालन)
विजया बैंक, प्रधान कार्यालय, बेंगलूर
फोन: 080-25591598
रजिस्‍टर करें  
announcement
विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.