We at Vijaya Bank Branch Network Customer Relations Sitemap FAQs Other Links
मुख पृष्ठ   फार्म डाउन लोड करें   जमाराशियों पर ब्याज दर   अग्रिम/ऋणों पर ब्याज दर    
 
  पाठ का आकार
   
   
 
निवासी विदेशी मुद्रा जमा खाता (आरएफसी)






   
खाते में जमा करना
खाते में नामे डालना
निकट संबंधी की परिभाषा(कंपनी अधिनियम में यथा परिभाषित)
     

भारत लौटने पर अनिवासी भारतीय, अपनी विदेशी मुद्रा आस्तियां रखने के लिए भारत में निवासी विदेशी मुद्रा (आरएफसी)खाता खोल सकता है, रख सकता है और उसमें लेन-देन कर सकता है.

आरएफसी खाता, अगर खाता धारक व्‍यक्ति हो तो चालू अथवा बचत अथवा सावधि जमा (लागू साधारण ब्‍याज के साथ न्‍यूनतम अवधि 1 महीना, अधिकतम अवधि 3 वर्ष)खाते के रूप में और दूसरे सभी मामलों में चालू खाते अथवा सावधि जमा खाते के रूप में रखा जा सकता है.

 
खाते में जमा करना

आरएफसी खातों में नीचे उल्लिखित जमा किए जा सकते हैं:
1) भारत के बाहर से ऐसे प्रेषण
क. एनआरआई द्वारा भारत के बाहर रखे गए बैंक खातों में निधि
ख. विदेश में धारित पात्र आस्तियों पर अर्जित आय जैसे; लाभांश, ब्‍याज, लाभ, किराया आदि.
ग. पात्र आस्तियों की बिक्री प्राप्तियां
2) भारत लौटने से पहले भारत के बाहर लिए गए रोजगार के निमित्‍त भारत के बाहर प्राप्‍त पेंशन अथवा अन्‍य मौद्रिक लाभ.
3) आरएफसी खाते पर अर्जित ब्‍याज.
4) लौटनेवाले एनआरआई द्वारा अपने साथ लाए गए विदेशी मुद्रा नोट/यात्री चेक.
5) खाता धारक के एनआरई/एफसीएनआर खातों में शेषराशि
     
खाते में नामे डालना

आरएफसी खाते में निधि पर, भारत के बाहर निवेश संबंधी किसी प्रकार के प्रतिबंध सहित विदेशी मुद्रा शेषराशि के इस्‍तेमाल को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है.
     
निकट संबंधी की परिभाषा(कंपनी अधिनियम में यथा परिभाषित)

दो व्‍यक्तियों को संबंधी तभी कहा जाएगा -
क. जब वे हिन्‍दू अविभाजित परिवार के सदस्‍य हो अथवा
ख. वे पति-पत्‍नी हों अथवा
ग.
उनमें से कोई अथवा उसकी पत्‍नी/उसका पति, एक दूसरे का अथवा दूसरे की पत्‍नी/दूसरे के पति का माता-पिता और बच्‍चे, दादा-दादी  और पोता-पोती अथवा भाई और बहन के रूप में रिश्‍तेदार हो.
घ. एक दूसरे का अनुसूची I-ए में सूचित तरीके से संबंध हो.
 
अनुसूची I-ए : संबंधियों की सूची
  1. पिता
  2. मॉं (सौतेली मॉं सहित)
  3. बेटा (सौतेले बेटे सहित)
  4. बेटे की पत्‍नी
  5. बेटी (सौतेली बेटी सहित)
  6. पिता का पिता
  7. पिता की मॉं
  8. मॉं की मॉं
  9. मॉं के पिता
  10. बेटे का बेटा
  11. बेटे के बेटे की पत्‍नी
  12. बेटे की बेटी
  13. बेटे की बेटी का पति
  14. बेटे का पति
  15. बेटी का बेटा
  16. बेटी के बेटे की पत्‍नी
  17. बेटी की बेटी
  18. बेटी की बेटी का पति
  19. भाई (सौतेले भाई सहित)
  20. भाई की पत्‍नी
  21. बहन (सौतेली बहन सहित)
  22. बहन का पति
रजिस्‍टर करें  
announcement
बेसल II प्रकटीकरण

वी.आर्.डी.एफ. - विजय ग्रामीण विकास प्रतिष्ठान - उददेश्य एवं कार्य

वी.ई.बी.एस्.ई.टी.आई. - विजया बैंक स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान - बेरोजगार युवशक्ति को प्रदत्त सेवाएँ, प्रेरणा एवं सहायता

अप्लसंख्यक कल्याण हेतु प्रधान मंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम का कार्यान्वनयन - साचार समिति के सिफारिश के अनुसार परिमितियाँ : दिसम्बर 2008 के अनुसार स्थिति

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्(टी.टी.डी.) के लिए विजया बैंक द्वारा संचालित सुविधाएँ

वित्‍तीय विवरण / स्थिति और प्रेस प्रकाशनी

सेवारत और सेवानिवृत्‍त रक्षा कर्मियों के लिए फुटकर उधार योजना - वी - रक्षक

फुटकर उधार-वी - शिक्षक

विजया बैंक खाता धारकों के लिए ही स्‍वास्‍थ्‍य-सह-दुर्घटना बीमा

विजया बैंक - कल और आज | शाखा जाल | ग्राहक संबंध | अन्‍य लिंकस | साइट का नज़ारा | फार्म डाउन लोड करें | ब्‍याज दर
एफएक्‍यू | शाखा ढूँढें | जमाराशि | ऋण और अग्रिम | एनआरआई सेवाएं | प्रेषण वसूली और सुविधाएं | अन्‍य सेवाएं
© 2006 विजया बैंक. सर्वाधिकार सुरक्षित डिस्‍क्‍लेमर
800 600 रेसोल्‍यूशन के साथ इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर संस्‍करण 5.5 और 6.0 अथवा नेटएस्‍केप संस्‍करण 7.3 और 8.0 अथवा फायरफॉक्‍स 1.5 के साथ बेहतरीन दिखेगा.